एक्सप्लोरर

Hijab Row: कर्नाटक हिजाब मामले पर आज पूरी हो सकती है सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम धैर्य खो रहे हैं

Hijab News: आज इस मामले में सुनवाई पूरी हो सकती है. बुधवार को कर्नाटक सरकार ने अपनी दलील दी. गुरुवार को याचिकाकर्ता को अपनी दलील रखने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद इस पर आदेश सुरक्षित रखा जाएगा.

Karnataka Hijab Controversy: सुप्रीम कोर्ट में पिछले 3 दिनों से कर्नाटक हिजाब मामले पर चल रही सुनवाई आज पूरी हो सकती है. बुधवार को कर्नाटक सरकार के अलावा उन कॉलेज शिक्षकों ने भी जिरह की जिन्होंने कॉलेज में हिजाब से मना किया था. हिजाब समर्थक याचिकाकर्ताओं ने उन्हें प्रतिवादी बनाया है. आज याचिकाकर्ता पक्ष को सरकार और शिक्षकों की दलील का जवाब देने का मौका मिलेगा, उसके बाद आदेश सुरक्षित रख लिया जाएगा. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से जल्द से जल्द दलीलें खत्म करने को कहा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब हमारा सब्र खत्म हो रहा है. 

क्या दी कर्नाटक सरकार ने दलील

स्कूल-कॉलेज में हिजाब के विरोध में कर्नाटक सरकार ने दलील देते हुए कहा, कुछ लोगों ने 3 तलाक को भी धर्म का ज़रूरी हिस्सा कहा था, लेकिन कोर्ट ने उसे नहीं माना. बुधवार को सुनवाई के 9वें दिन कर्नाटक सरकार और उन कॉलेज शिक्षकों ने जिरह की जिन्होंने कॉलेज में हिजाब से मना किया था. राज्य सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल प्रभुलिंग के नवाडगी ने जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की बेंच के सामने पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक अनुशासन को मानना सबके लिए ज़रूरी है. एडवोकेट जनरल ने उदाहरण देते हुए कहा कि अपनी ज़मीन पर घर बनाना अधिकार है, लेकिन जिस इलाके में मकान बनाया जा रहा है उसके भवन नियमों का पालन करना होता है. उसी तरह स्कूल में भी अगर यूनिफॉर्म तय किया गया है, तो उसका पालन होना चाहिए. एडवोकेट जनरल ने यह भी कहा कि हर बात को धर्म का अनिवार्य हिस्सा बता कर प्रस्तुत नहीं किया जा सकता.

अडिशनल सॉलिसीटर जनरल ने क्या कहा

राज्य सरकार की तरफ से अडिशनल सॉलिसीटर जनरल के एम नटराज ने भी पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि मामला किसी धर्म का है ही नहीं, अनुशासन का है. कल को अगर कोई एयरपोर्ट पर चेहरा दिखाने से मना करे, तो क्या इसकी अनुमति दी जा सकती है. हवन करना हिंदू धर्म का हिस्सा है, लेकिन इसका मतलब क्या कि कोई कोर्ट में आकर हवन कर सकता है?

.ये भी पढ़ें

SC On Media: हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट नाराज, केंद्र से पूछा- कानून बनाने का इरादा है या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget