एक्सप्लोरर

Karnataka Heavy Rain: बेंगलुरु में जल जमाव से लोगों का हाल बेहाल- बिजली और पानी सप्लाई बाधित, जानिए 10 अपडेट्स

Bengaluru Waterlogging: कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा कि 8000 बोरवेल प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करेंगे. बिना बोरवेल वाले इलाकों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी

Karnataka Heavy Rains Update: कर्नाटक में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. जगह-जगह पर सड़कों से लेकर गलियों में पानी जमा है. कई जगह सड़कें धंस गईं हैं. सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से बेंगलुरु (Bengaluru) में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से गुजरना पड़ रहा है. कई जगहों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं. भारी बारिश (Heavy Rain) की मार ने बेंगलुरु के लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं. पुल, पुलिया और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

मॉनसून जाने वाला है और जाते जाते कर्नाटक पर कहर बनकर टूटा. बेंलगुरु के बाद हुबली में बारिश की मार देखने को मिली. जोरदार बारिश की वजह के बाद सड़क किनारे बने घरों में पानी घुस गया. कर्नाटक के टुमकुर में पानी के तेज बहाव में एक शख्स बह गया.

कर्नाटक में बारिश और जलजमाव से मुसीबत

• बेंगलुरू के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद तीसरे दिन भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है.

• बेंगलुरु में कई अहम सड़कों पर पानी भर जाने से गाड़ियों की आवाजाही धीमी हो गई है. ट्रैफिक जाम की समस्या से गुजरना पड़ रहा है.

• जलजमाव की वजह से कई इलाकों में बिजली कटौती की भी खबर है. मांड्या में एक पंपहाउस में पानी भर जाने से कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई. 

• भारी जलभराव ने अनियोजित शहरीकरण के परिणामों पर ध्यान खींचा है. बेंगलुरु नागरिक निकाय ने 500 नालियों पर अतिक्रमण की पहचान की है. अतिक्रमण हटाने के लिए 300 करोड़ रुपये दिए गए हैं. राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि जल निकासी स्थल अतिक्रमण से बाधित न हो

• आईटी हब में भारी जलभराव से एक बार फिर लोग ट्रैक्टर और क्रेन में सवार होकर अपने दफ्तर पहुंचते दिखे. मंगलवार को भी कई आईटी 

• न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को पानी से भरी सड़क पर करंट से एक युवती की मौत हो गई. वो काम करके घर लौट रहीं थी, इसी दौरान स्कूटी फिसल गई. बिजली के खंभे को पकड़ने की कोशिश की और करंट से जान चली गई.

• कर्नाटक सरकार ने शहर से पानी निकालने के लिए 1500 करोड़ रुपये की राशि दी है.

• कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने राज्य की पिछली जेडीएस-कांग्रेस सरकार को शहर के इस हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

• बारिश-बाढ़ और जलजमाव की स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक केंद्रीय टीम पहुंचेगी. सरकार टीम के सदस्यों के साथ बैठक भी करेगी.

• मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक दक्षिण और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश (Heavy Rain in Karnataka) की भविष्यवाणी की है. बारिश से हालात और बिगड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

Explained: क्यों बेंगलुरु में आफत बन कर आती है बारिश और सैलाब बन जाता है शहर ?

Pakistan Floods: बाढ़ से त्रस्त पाकिस्तान को तोड़नी पड़ी मीठे पानी की झील, एक लाख लोग हुए बेघर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget