एक्सप्लोरर

DK Shivakumar: कर्नाटक सरकार ने डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच रद्द करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानें मामला

DK Shivakumar News: कर्नाटक के एक मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि पूर्व राज्य सरकार का फैसला कानून के अनुरूप नहीं था.

DK Shivakumar CBI Probe: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही सीबीआई जांच को रद्द करने के लिए राज्य सरकार ने गुरुवार (23 नवंबर) को एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. यह प्रस्ताव कर्नाटक के गृह विभाग ने मंत्रिमंडल को पेश किया था.  

कर्नाटक की पूर्व बीजेपी सरकार ने डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला सीबीआई को सौंपा था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बारे में बात करते हुए कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि मामले को सीबीआई को सौंपने का पूर्व सरकार का फैसला कानून के अनुरूप नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने सीबीआई को जांच सौंपने से पहले विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति नहीं ली थी.

डीके शिवकुमार के कार्यालय ने ये कहा

प्रस्ताव में यह भी मांग की गई है कि जांच को राज्य के पुलिस विभाग को सौंपा जाए. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि डीके शिवकुमार के कार्यालय के मुताबिक, राज्य में आय से ज्यादा संपत्ति के 577 मामले सामने आए थे लेकिन उनमें कोई भी सीबीआई को नहीं सौंपा गया, उन्हें या तो आपराधिक जांच विभाग (CID), एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) या राज्य में लोकायुक्त को सौंपा गया था, केवल डीके शिवकुमार का मामला कर्नाटक की पूर्व बीजेपी सरकार की ओर से सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था.

सूत्रों ने कहा कि शिवकुमार के कार्यालय के अनुसार, कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे लेकिन बीजेपी सरकार ने उनके मामले को लोकायुक्त को ट्रांसफर करने का फैसला किया था.

2018 में सीबीआई ने दर्ज की थी शिवकुमार खिलाफ एफआईआर

2018 में सीबीआई ने डीके शिवकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 2019 में केस को जांच एजेंसी को सौंपने पर सहमत हुए थे.

वहीं, शिवकुमार ने कर्नाटक हाई कोर्ट से पहले की बीजेपी नीत येदियुरप्पा सरकार के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया था लेकिन इस साल अप्रैल में अदालत ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया था. हालांकि, कोर्ट ने कहा था कि वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा क्योंकि सीबीआई की जांच लगभग पूरी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- 'पनौती' वाले बयान पर राहुल गांधी को ECI का नोटिस, कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने दिए ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget