एक्सप्लोरर

Covid-19: इस राज्य में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, नाइट कर्फ्यू भी होगा खत्म, जानें लोगों को क्या राहतें मिलेंगी

Covid-19 in Karnataka: कर्नाटक सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक राज्य में जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ जारी रहेंगे. वहीं बार और होटलों को खोलने की अनुमति भी दी गई है.

Covid-19 in Karnataka: देश में कोरोना महामारी के बीच कर्नाटक में कोरोना को लेकर लगे कई प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया गया है. कर्नाटक सरकार में मंत्री बीसी नागेश ने कहा है कि सरकार ने सोमवार से स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. वहीं बार और होटलों को प्रतिबंधों में छूट दी गई है. वहीं 31 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा. हालांकि, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से अभी भी लोगों को बचने की सलाह दी गई है. संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उचित दिशानिर्देशों का पालन किया जाए.

कर्नाटक में नाइट कफ्यू हटाने का फैसला

कर्नाटक सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ जारी रहेंगे. वहीं बार और होटलों को खोलने की अनुमति दी गई है. सरकारी कार्यालय 100 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे. वहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना करने की भी अनुमति है. सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलेंगे. शादी समारोह के दौरान खुली जगहों में 300 लोगों तक के शामिल होने की छूट होगी जबकि बंद जगहों में 200 लोग शामिल हो सकेंगे. हालांकि कर्नाटक सरकार में मंत्री बीसी नागेश ने कहा है कि प्रदर्शन, धरना, धार्मिक सभा और राजनीतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे.

Haryana में Covid19 की वजह से लगे प्रतिबंधों में ढील, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे सिनेमा हॉल और थिएटर

देश में कोरोना के 2 लाख 35 हजार 532 मामले आए सामने

बता दें कि कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 31,198 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण की वजह से 50 लोगों की मौतें हुई थी. इस बीच, 71,092 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई. 28 जनवरी तक कर्नाटक में कुल अस्पताल में भर्ती होने की दर 1.90% थी. करीब 2.88 लाख सक्रिय मामलों में से 5,477 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 लाख 35 हजार 532 नए मामले सामने आए हैं जबकि और 871 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

Weather Updates: दिल्ली से लेकर बिहार और जम्मू तक फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget