एक्सप्लोरर

Karnataka Government Formation: दिल्ली से नहीं बेंगलुरू से होगी सीएम के नाम की घोषणा? मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सिद्धारमैया और शिवकुमार

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस में गहन मंथन चल रहा है. डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं.

Karnataka Government Formation: कर्नाटक के नए सीएम को लेकर सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार (16 मई) को भी सीएम पद को लेकर बैठकों का दौर जारी रहा. पूर्व सीएम सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) दिल्ली में मौजूद हैं. दोनों ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात कर चुके हैं.

पहले कहा जा रहा था कि मंगलवार शाम तक सीएम के नाम की घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन अब सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि आज घोषणा नहीं होगी. सूत्रों के अनुसार, कल सीएम के नाम का एलान किया जा सकता है. ये एलान दिल्ली में नहीं बल्कि बेंगलुरु में किया जाएगा. फैसले के बाद सीएलपी की बैठक बुलाई जाएगी और सीएलपी अपना नेता चुनने के बाद फिर दावा पेश करने के लिए गवर्नर हाउस जाएंगे. 

कांग्रेस में चला बैठकों का दौर 

इससे पहले मंगलवार को दिन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की. खरगे के आवास पर हुई बैठक में उनके और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए. खरगे से मुलाकात से पहले शिवकुमार ने कहा था कि कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. ये सच नहीं है, बकवास है. कांग्रेस पार्टी मेरी मां है. हमारे सभी विधायक साथ हैं. 

राहुल और सोनिया गांधी से परामर्श करेंगे खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इससे पहले सोमवार को पार्टी के तीनों पर्यवेक्षकों के साथ गहन मंत्रणा की थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका था. सभी नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद अब खरगे अंतिम निर्णय के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी से परामर्श करेंगे. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट अपने नाम की थीं जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 66 और जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटों पर जीत मिली थी. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka CM Race: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की रेस में आया तीसरे नेता का नाम, कहा- मैं विधायकों के साथ शोरगुल कर सकता हूं लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget