एक्सप्लोरर

इडली खाने से कैंसर! कर्नाटक के मंत्री ने बताया खतरा तो सरकार ने इस चीज पर लगा दिया बैन

Karnataka Idli Sample: स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि राज्य के 52 होटलों में इडली बनाने के लिएकपड़े का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसके बाद जरूरी कदम उठाए गए.

Karnataka Plastic Ban: कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी होटलों में इडली बनाने के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया था कि इसमें कैंसरकारी तत्व पाए जाते हैं, इसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया है.

स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गुरुवार (27 फरवरी, 2025) को जानकारी दी कि कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा विभाग ने पाया कि राज्य भर में 52 होटल इडली बनाने के लिए पॉलीथीन शीट का इस्तेमाल कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर से इडली के लगभग 250 अलग-अलग नमूनों की जांच की, जिसमें पाया गया कि खाना बनाते समय इडली को ढकने के लिए पारंपरिक कपड़े की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया था.

‘पहले प्लास्टिक की जगह होता था कपड़े का इस्तेमाल’

गुंडू राव ने मीडिया को बताया, "विभाग के अधिकारियों ने पूरे राज्य से 251 नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए भेजा. पहले इडली पकाने के लिए कपड़े का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन हमें जानकारी मिली कि इन दिनों कुछ जगहों पर कपड़े की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है."

‘251 में से 52 सैंपल में हुई प्लास्टिक के इस्तेमाल की पुष्टि’

उन्होंने आगे बताया, "हमारे विभाग ने इसकी जांच की. 251 नमूनों में से 52 नमूनों में प्लास्टिक का इस्तेमाल होने की पुष्टि हुई. ऐसा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक में कैंसरकारी तत्व होते हैं और यह इडली में मिल सकता है."

‘प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर होगी कार्रवाई’

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगे से ऐसा न हो और नियम का उल्लंघन करने वाले या प्लास्टिक शीट का उपयोग करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के खिलाफ जरूरी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Power Nap: ऑफिस में पावर नैप ले सकते हैं या नहीं? हाई कोर्ट ने दिया ऐसा फैसला बॉस की उड़ जाएगी नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget