एक्सप्लोरर

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक चुनाव के एक्जिट पोल पर क्या कह रहे हैं बोम्मई, येदियुरप्पा, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया?

Karnataka Elections Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम 13 मई को जारी किए जाएंगे. इससे पहले आए एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है.

Karnataka Elections Exit Poll Reaction: कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार (10 मई) को मतदान पूरा हो गया. अब सबको नतीजों का इंतजार है जोकि 13 मई को जारी किए जाएंगे. कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल में कांग्रेस (Congress) को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल के नतीजों पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.  

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एक्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 224 में से 100-112 सीटें, बीजेपी को 83-95 सीटें, जेडीएस 21-29 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाने का अनुमान है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमें 200% विश्वास है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बना रही है. इस बात का कोई सवाल ही नहीं उठता कि कोई इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका अदा करेगा. एक्जिट पोल हड़बड़ी में किए गए हैं जिसमें बहुत सारी गड़बड़ियां है. पिछली बार भी एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे और इस बार भी गलत साबित होंगे. 

हम कर्नाटक में सरकार बनाने वाले हैं- बोम्मई

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जमीनी सूचना के मुताबिक हम 100% बहुमत ला रहे हैं. असल नतीजे 13 मई को आएंगे और उसी दिन का इंतजार करें. एग्जिट पोल 100% सही नहीं होते. आप पिछले चुनावों में देखेंगे तो जितने अधिक मतदाता वोट करने आए उससे हमेशा बीजेपी को ही फायदा हुआ है. शहरी इलाकों में लोगों ने अधिक मतदान किया जो बीजेपी के लिए सकारात्मक संदेश है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हम बहुमत हासिल करने वाले हैं और कर्नाटक में सरकार बनाने वाले है. 

कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं इन (एक्जिट पोल) आकंड़ों को नहीं मानता क्योंकि सब सर्वे अलग आंकड़े दे रहे हैं. मैं अपने 146+ के आंकड़े पर खड़ा हूं. कर्नाटक की जनता को भी कर्नाटक में परिवर्तन चाहिए जो भ्रष्टाचरा से मुक्त हो. कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है. कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पर्याप्त बहुमत मिलेगा. मैं वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में आराम से जीतूंगा. कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करने वाली है, एग्जिट पोल भी बता रहे हैं कि कांग्रेस पावर में आने वाली है. 

"हम ही सरकार बनाएंगे"

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि मैंने अभी एग्जिट पोल के आंकड़े नहीं देखें, लेकिन अगर मैं लोगों की बातों पर विश्वास करूं तो उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है. हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार 13 मई को मतगणना हो जाएगी तो हम ही सरकार बनाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Exit Poll: कांग्रेस, बीजेपी में किसकी जीत, क्या JDS बनेगी किंगमेकर? एग्जिट पोल में चौंका रहे आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget