एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के साथ अपनी जीत भी बनाई यादगार, राज्य में सबसे ज्यादा वोटों से जीते

DK Shivakumar Record Winning: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में अपनी पूरी ताकत झोंक देने वाले डीके शिवकुमार ने पार्टी की जीत के साथ साथ अपनी जीत को भी यादगार बना दिया है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं. राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. जीते के सूत्रधार रहे डीके शिवकुमार ने पूरे राज्य में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. दोपहर 12 बजे वो अपने घर की बालकनी पर आए पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जेडीएस के केबी नागराजू को 1 लाख 22 हजार 392 वोटों से हराया है. वहीं, बीजेपी के मंत्री आर अशोक तीसरे नंबर पर रहे. हालत ये रही कि उनकी जमानत तक जब्त हो गई. डीके शिवकुमार को कुल 1 लाख 43 हजार 23 वोट मिले. वहीं, केबी नागराजू को 20 हजार 631 वोट मिले. इसके अलावा बीजेपी के आर अशोक को 19 हजार 753 वोट मिले.

डीके शिवकुमार को कितना वोट शेयर

अगर वोट शेयर की बात की जाए तो उनका 75.03 प्रतिशत वोट शेयर रहा. जेडीएस के प्रत्याशी केबी नागराजू का वोटिंग परसेंटेज 10.82 प्रतिशत और बीजेपी के आर अशोक का वोट प्रतिशत 10.36 प्रतिशत रहा. डीके शिवकुमार जब मीडिया के सामने आए तो भावुक हो गए. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जेल में सोनिया गांधी मिलने आई थीं तो मैंने उनसे जीत का वादा किया था.”

दोपहर 2:30 बजे राहुल गांधी दिल्ली में मीडिया के सामने आए. 6 बार मीडिया से नमस्ते कहा और 2 मिनट का वक्त मांगा. फिर बोले, ”हमने नफरत से लड़ाई नहीं लड़ी. कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत पसंद है.”

शाम सवा सात बजे बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “बीजेपी हमें ताना मारती थी कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे. अब यह सच्चाई है कि बीजेपी दक्षिण भारत मुक्त हो चुकी है. राज्य की जनता ने फैसला किया और हमें 136 सीटें मिलीं. 36 साल बाद हमारी बड़ी जीत हुई है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Result: 'BJP मुक्त दक्षिण भारत...', 10 साल बाद अपने दम पर कांग्रेस की हुई वापसी तो बोले खरगे, पीएम मोदी ने दी बधाई | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget