एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: 'नतीजे कभी भी बदल सकते हैं', कांग्रेस की बढ़त देखकर अमित मालवीय ने क्यों कही ये बात

Karnataka Election Results 2023: बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पिछले बार के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी ने ही जीती थीं.

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है. वहीं मतगणना के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 128 सीटों पर आगे है, बीजेपी 68 सीटों पर और जेडीएस 22 सीटों पर आगे है. इसी बीच बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस के मौजूदा आंकड़े को देखते हुए परिणामों की बदलने की बात कही. उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि परिणाम कभी भी बदल सकते हैं, समीकरण कभी भी बदल सकते हैं.

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय से जब सवाल किया गया कि अगर मौजूदा आंकड़े रहे तो आप क्या करेंगे, जनता के जनादेश को स्वीकार करेंगे या फिर जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. इस पर अमित मालवीय ने कहा कि दोपहर 2 से 3 बजे तक का इंतजार करना चाहिए. वहीं अगर यही आंकड़े रहे तो हम जनता के जनादेश को मानेंगे और किसी के साथ सरकार नहीं बनाएंगे.
 
एग्जिट पोल को मानने से किया था इनकार
बीजेपी के अमित मालवीय ने पिछली बार के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी ने ही जीती थीं. बीजेपी ने पिछली बार 103 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस मात्र 80 सीट ही जीत पाई थी. अमित मालवीय ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हमें दोपहर तक का इंतजार करना चाहिए.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में भी कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी सीटों के आंकड़े से कहीं आगे दिखाई दे रही है. इस पर अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया देते हुए एग्जिट पोल के नतीजों को मानने से इंकार कर दिया था.

अमित मालवीय ने किया था ट्वीट
अमित मालवीय ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है, जो ये बताए कि कांग्रेस जीतेगी. न तो वोटों की गिनती में कांग्रेस जीतेगी और न ही जमीन पर. इसको लेकर अमित मालवीय ने एक ट्वीट भी किया था. ट्वीट में अमित मालवीय ने लिखा था कि एग्जिट पोल पर उन लोगों की प्रतिक्रिया देखना मनोरंजक था, जो कांग्रेस की जीत की पूरी उम्मीद कर रहे हैं. ये केवल एग्जिट पोल हैं और वास्तविक परिणाम नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक में कांग्रेस ही 'किंग', बीजेपी से 7 फीसदी ज्यादा वोट मिले, दिल्ली से बेंगलुरू तक जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'खुलेआम डराने-धमकाने की कोशिश...' NALSAR विवाद पर ओवैसी का BCI पर तीखा हमला
'खुलेआम डराने-धमकाने की कोशिश...' NALSAR विवाद पर ओवैसी का BCI पर तीखा हमला
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब

Embed widget