एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results: 'हमारे पास सरकार बनाने के लिए प्लान B', कर्नाटक रिजल्ट से पहले बीजेपी ने कहा- इस बार ट्रॉफी हमारी

Karnataka Assembly Election Results 2023: कुछ ही देर में कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. इससे पहले बीजेपी ने सरकार बनाने को लेकर बड़ा दावा किया है.

Karnataka Results 2023: आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने वाले हैं. इससे पहले कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक दावा किया है कि अगर बीजेपी विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल नहीं करती है तो उनकी पार्टी के पास "प्लान बी" है. आज राज्य में मतगणना होनी है. इसके बाद साफ हो जाएगा कि कौन सी पार्टी सत्ता पर काबिज होगी. 

एग्जिट पोल में की बात करें तो, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिशंकु जनादेश के साथ कड़ी टक्कर की भी संभावना जताई जा रही है. वहीं, आर अशोक ने कहा कि उनका प्लान बी अलग है. पार्टी जल्दबाजी में नहीं है. वह रिजल्ट देखने के बाद ही कुछ फैसला लेंगे. हालांकि, उन्होंने इस प्लान के बारे में ज्यादा नहीं बताया और कहा कि राजनीति और युद्ध में कोई भी अपनी सभी रणनीतियों को खुले में नहीं बताता है. उन्होंने कहा इस बार "ट्रॉफी हमारी है". 

JDS से गठबंधन पर क्या बोले बीजेपी नेता?

बोम्मई सरकार में मंत्री आर अशोक ने कहा कि  पार्टी के पास एक योजना है. हमारे पास एक योजना है. हम कर्नाटक में दो बार ऐसा कर चुके हैं. अशोक ने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जनता दल (सेक्युलर) के किंगमेकर होने की संभावना को लेकर कहा कि करने या न करने का फैसला केंद्रीय बीजेपी नेतृत्व की तरफ से किया जाएगा. वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आर अशोक चौथी बार बेंगलुरु के पद्मनाभनगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत की मांग कर रहे हैं. वह कनकपुरा में राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं. 

कौन होगा बीजेपी की तरफ से सीएम पद का दावेदार!

कर्नाटक में 224 सीटें हैं. 2018 के चुनावों में बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, उसके बाद कांग्रेस 80 सीटें और जेडी (एस) 37 थी. इस बार अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो वर्तमान सीएम बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं. लिंगायत समुदाय से आने वाले बोम्मई को इसी समुदाय के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा की जगह पद सौंपा गया था. 

ये भी पढ़ें: 

West Bengal: कलकत्ता HC ने पश्चिम बंगाल में हजारों प्राइमरी टीचर्स की भर्ती की रद्द, 30 हजार से ज्यादा शिक्षक होंगे प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget