एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: नतीजों से पहले JDS के दरवाजे पर कांग्रेस-बीजेपी! कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी

Karnataka Elections: कर्नाटक में JDS का कहना कि उसे कांग्रेस और बीजेपी से गठबंधन के संकेत मिल रहे हैं. अधिकांश एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है.

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला 13 मई को आएगा. राज्य में किसकी सरकार बनेगी और कौन दौड़ में पीछे रह जाएगा, ये नतीजें आने के बाद ही पता चलेगा. लेकिन, एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस का कहना कि उन्हें कांग्रेस और बीजेपी से (गठबंधन के) संकेत मिल रहे हैं. क्योंकि, अधिकांश एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है. वोटिंग की रात (10 मई) ही कुमारस्वामी सिंगापुर के लिए रवाना हो गए थे. इसी बीच जेडीएस वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद ने कहा कि यह तय कर लिया गया है कि किसके साथ साझेदारी की जाएगी.

दरअसल, एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में जेडीएस के वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद ने बताया कि 'निर्णय ले लिया गया है. जब सही समय आएगा तो हम जनता के सामने इसकी घोषणा करेंगे'.

बीजेपी ने गठबंधन से किया इंकार
वहीं, जेडीएस से संपर्क किए जाने को लेकर बीजेपी ने साफ इंकार किया है. पार्टी स्पष्ट जनादेश मिलने का विश्वास जता रही है. एनडीटीवी के इंटरव्यू में बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि 'गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है, बीजेपी ने जेडीएस से संपर्क नहीं किया है. हमें 120 सीटें मिलना तय है. कल अपने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जानकारी हासिल करने के बाद हम 120 सीटों पर पहुंच गए हैं'.

दोनों दलों ने हमसे किया संपर्क का प्रयास
बीजेपी के इंकार के बारे में पूछे जाने पर जेडीएस ने दोबारा से कहा कि पार्टी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. तनवीर अहमद ने कहा कि 'हां, दोनों दलों (बीजेपी और कांग्रेस) ने हमसे संपर्क करने का प्रयास किया है. जेडीएस अब इस स्थिति में है कि पार्टियां आज हमसे संपर्क करना चाहेंगी'.

उन्होंने कहा कि 'कर्नाटक के लोग चाहते हैं कि हम राज्य की बेहतरी के लिए दोनों राष्ट्रीय दलों पर नजर रखें. लेकिन, मुझे नहीं लगता कि कोई कारण है कि क्षेत्रीय दल कर्नाटक के विकास के लिए काम नहीं करना चाहेंगे'.

'हमारे बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता'
वे किस पार्टी के साथ जाएंगे? इस पर तनवीर ने कहा कि 'उनके साथ, जो लोग राज्य और कन्नडिगाओं की भलाई के लिए काम करने जा रहे हैं'. पार्टी कितनी सीटों पर जीतेगी? इसके जवाब में अहमद ने कहा कि 'हमारे बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता है. मुझे लगता है कि यह एक अच्छी संख्या होगी. हम पैसे, शक्ति, बाहुबल के मामले में राष्ट्रीय दलों का मुकाबला नहीं कर सके. हम एक कमजोर पार्टी थे. लेकिन, हम जानते हैं कि सरकार का हिस्सा बनने के लिए हमने काफी मेहनत की है'.

पूर्व पीएम और जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के बीमार होने के कारण एचडी कुमारस्वामी ने पार्टी के मुख्य चेहरे के रूप में पदभार संभाला था. इन दिनों देवेगौड़ा नियमित जांच (रूटीन चेकअप) के लिए सिंगापुर में हैं, कुमारस्वामी भी उनके साथ ही हैं. देवेगौड़ा के कार्यालय ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि वे मतगणना के दिन वापस आएंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Results 2023: कर्नाटक के चुनाव नतीजों पर क्या कहता है सट्टा बाजार, किस पार्टी की जीत की हो रही भविष्यवाणी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget