एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव नतीजों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को क्या मिला?

AIMIM Condition In Karnataka: कर्नाटक की जनता ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बिल्कुल नकार दिया है. पार्टी को एक फीसदी वोट भी नहीं मिले हैं.

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक में हुए चुनाव की तस्वीर अब साफ हो चुकी है. रुझानों में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है. एग्जिट पोल के नतीजों से लग रहा था कि जेडीएस किंगमेकर साबित हो सकती है लेकिन कांग्रेस अपने दम पर सत्ता में वापसी कर रही है. इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी.

एआईएमआईएम के हाल की अगर बात की जाए तो कर्नाटक की जनता ने इस पार्टी को इस हद तक नकार दिया है कि वो जीत तो दूर की बात है किसी सीट पर अपनी बढ़त भी नहीं बना पाई है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) राज्य में कुल दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

कर्नाटक में ओवैसी की पार्टी ने जब चुनाव लड़ने का फैसला किया था तो कांग्रेस ने उन पर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप भी लगाया था. ओवैसी ने राज्य में चुनाव प्रचार भी किया और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ही हमला किया था.

ओवैसी की पार्टी को मिले 0.02 प्रतिशत वोट

कर्नाटक में ओवैसी एकदम फेल हो गए और उनकी पार्टी को एक प्रतिशत वोट भी नहीं मिला है. उनकी पार्टी के शेयर की अगर बात की जाए तो 0.02 प्रतिशत वोट मिले हैं. पहले पार्टी कह रही थी कि 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी लेकिन बाद में सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ा. एआईएमआईएम ने हुबली-धारवाड़ ईस्ट से दुर्गाप्पा कश्यप्पा बिजावड को अपना उम्मीदवार बनाया था, वहीं बसवना बागेवाड़ी सीट से अल्लाहबख्श बीजापुर को टिकट दिया था.

हुबली-धारवाड़ ईस्ट पर AIMIM के कैंडिडेट को करीब 5644 वोट मिले हैं, मतलब करीब 4 फीसदी वोट. वहीं इस सीट पर कांग्रेस को सबसे ज्यादा 57 फीसदी वोट मिला है. कांग्रेस के अभय्या प्रसाद को अब तक 85 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर है. बीजेपी के उम्मीदवार क्रांति किरण को करीब 35 फीसदी वोट मिले हैं और 53 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं.

दूसरी सीट बसवना बागेवाड़ी की बात करें तो यहां से AIMIM के अल्लाहबख्श बीजापुर को एक फीसदी वोट भी नहीं मिले हैं, 1500 से भी कम वोट AIMIM के उम्मीदवार को मिले हैं. जबकि यहां कांग्रेस ने बड़े मार्जिन से चुनाव जीत लिया है. कांग्रेस को 43, BJP को 27 और जेडीएस को 26 फीसदी वोट मिले हैं.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक की चिकमगलूर सीट से हारे बीजेपी के दिग्गज नेता सीटी रवि, किसकी हुई जीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget