एक्सप्लोरर

Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस को लगा एक और झटका, 15 नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Congress: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने जनता दल-सेक्युलर के साथ संभावित गठबंधन को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा "केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी समझौते की राजनीति का सहारा ले रही है."

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद इस राज्य में शुरू हुई बीजेपी की मुसीबत खत्म होती नहीं दिख रही है. पार्टी को यहां लगातार झटके लग रहे हैं. अब बीजेपी और जनता दल (एस) के 15 से अधिक प्रमुख नेता और पूर्व पार्षद शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे.  

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस का हाथ थामने वाले नेताओं में पूर्व पार्षद एल. श्रीनिवास, अंजनप्पा, एच. सुरेश, वेंकट स्वामी नायडू, नारायण, रामू, बालन्ना, कबड्डी बाबू और एम. नागराज जैसे नाम हैं. बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय के भारत जोड़ो ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में डीके शिवकुमार ने सभी को कांग्रेस का झंडा दिया और पार्टी में उनका स्वागत किया. चुनाव के बाद यह कांग्रेस की तीसरी बड़ी कामयाबी है. दरअसल, इससे पहले बेंगलुरु में यशवंतपुर और आरआर नगर निर्वाचन क्षेत्रों से भी भाजपा और जद-एस के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.

डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि "बीजेपी अपने नेताओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है, यही वजह है कि वहां से कई नेता यहां आ चुके हैं. पद्मनाभनगर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा और जद-एस नेता, जिन्होंने बेंगलुरु नगर निगम में सत्ता हासिल करने के पीछे एक बड़ी ताकत के रूप में काम किया, पार्टी के गलत व्यवहार की वजह से ही कांग्रेस में आए हैं."

'लोकसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस'

डीके शिवकुमार ने कहा कि "कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी. मैं विधानसभा चुनाव में अपनी संख्या को लेकर बहुत आश्वस्त था, अब मैं कह रहा हूं कि हम लोकसभा और बीबीएमपी चुनाव में कई और सीटें जीतेंगे." उन्होंने जनता दल-सेक्युलर के साथ संभावित गठबंधन को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी समझौते की राजनीति का सहारा ले रही है."

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश के रास्ते भारत में पहुंचाया नकली नोट, महिला को 6 साल की सजा, 20000 रुपये जुर्माना भी लगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget