एक्सप्लोरर

'भाजपा कार्यकर्ताओं ने रची साजिश, अब कर रहे हैं नाटक', धर्मस्थल विवाद पर बोले डीके शिवकुमार

कर्नाटक में धर्मस्थल विवाद को लेकर सोमवार को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने इसे साजिश बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया और दावा किया कि यह मामला भाजपा के भीतर आंतरिक मतभेद से पैदा हुआ.

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार (01 सितंबर, 2025) को आरोप लगाया कि धर्मस्थल को निशाना बनाने की साजिश के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का हाथ है और दावा किया कि यह मामला भाजपा के भीतर आंतरिक मतभेद से पैदा हुआ.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने भाजपा पर धर्मस्थल मामले से जुड़े प्रदर्शन आयोजित करके 'नाटक' करने का आरोप लगाया. भाजपा की ओर से इस मामले की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में शिवकुमार ने कहा, 'क्या वे विशेष जांच टीम (एसआईटी) की ओर की गई जांच से संतुष्ट नहीं हैं? वे ही लोग हैं, जिन्होंने एसआईटी की मांग की थी, उन्होंने इसका स्वागत किया था.'

भाजपा में दो समूहों के बीच आंतरिक लड़ाई

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में किसी का नाम लिए बगैर कहा, 'उन्होंने न्याय की मांग को लेकर कभी आवाज नहीं उठाई. भाजपा में दो समूहों के बीच आंतरिक लड़ाई है, यह उनकी साजिश है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही धर्मस्थल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश रची थी, अब वे नौटंकी कर रहे हैं.'

सोमवार को भाजपा ने मंदिर नगरी में 'धर्मस्थल चलो' रैली आयोजित करते हुए केंद्रीय एजेंसियों से मामले की जांच की मांग की और धर्मस्थल को 'बदनाम करने वाले अभियान' की निंदा की. पार्टी ने मामले से निपटने के तरीके को लेकर कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की है.

ऐसे शुरू हुआ धर्मस्थल विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक शिकायतकर्ता, जिसकी बाद में पहचान सी एन चिन्नैया के रूप में हुई और जिसे झूठी गवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया, ने दावा किया कि उसने पिछले दो दशकों में धर्मस्थल में कई शवों को दफनाया है, जिनमें से कई के शरीर पर यौन उत्पीड़न के निशान मिले.

ये भी पढ़ें:- SCO के मंच से आतंकवाद पर पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को ऐसा धोया, उड़ गया चेहरे का रंग, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget