एक्सप्लोरर

कर्नाटक में CM बदलने के सवाल पर डीके शिवकुमार बोले- ‘पार्टी करेगी फैसला, मुझे...’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि इस बारे में पार्टी सही समय पर अपना फैसला करेगी. मैं इस बारे में कोई भी चर्चा करना नहीं चाहता हूं.

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार (12 जुलाई, 2025) को राज्य के मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अटकलों के बीच एक बयान दिया है. उन्होंन कहा कि मुख्यमंत्री पद जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना उनका काम नहीं है, बल्कि 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फिर से सत्ता में लाना उनकी प्राथमिकता है. हालांकि, इस दौरान कुर्सी को लेकर दिए उनके बयान ने नई अटकलों को भी हवा दे दिया है.

डी.के. शिवकुमार का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कर्नाटक में पावर शेयरिंग और सत्ता के नेतृत्व के संभावित परिवर्तन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहले ही इन अटकलों को सिरे से खारिज कर चुके हैं और उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि वह अपने पूरा पांच साल के कार्यकाल को जरूर पूरा करेंगे.

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिया बयान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कहा, “इस बारे में पार्टी सही समय पर अपना फैसला करेगी. मैं इस बारे में कोई भी चर्चा करना नहीं चाहता हूं. यह कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसकी सार्वजनिक तौर पर चर्चा की जाए. हमारा काम 2028 को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फिर से सत्ता में लाना है.”

हालांकि, शनिवार (12 जुलाई) को दिए गए एक अन्य बयान में शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों को फिर से हवा दे दी. उन्होंने कहा, “कुर्सी मिलने में मुश्किल होती है. लेकिन, जब कुर्सी मिलती है तो आपको आकर उस पर बैठना पड़ता है.”

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने यह टिप्पणी बेंगलुरु बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित नादप्रभु केंपेगौड़ा जयंती समारोह के उद्घाटन के दौरान शुक्रवार (11 जुलाई, 2025) को की थी.

कार्यक्रम में मौजूद वकीलों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, “यहां तो बहुत सारी कुर्सियां हैं, आइए और बैठ जाइए. कुर्सी मिलना मुश्किल होता है. लेकिन जब कुर्सी मिलती है, तो आकर बैठना पड़ता है. लेकिन अगर आपलोग अपने आप को देखें तो लगता है कि आप त्यागी हैं.”

यह भी पढ़ेंः 'मुझ पर भरोसा रखिए, मैं कुछ भी बर्बाद नहीं होने दूंगी', राधिका यादव ने 'कातिल' पिता से क्यों कही थी ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget