एक्सप्लोरर

कर्नाटक में 24 घंटे में आए कोरोना के 1769 नए मामले, बेंगलुरु में 16 अगस्त तक नाइट कर्फ्यू

Karnataka COVID Updates: बेंगलुरु में बुधवार को 411 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और चार मरीजों की मौत हो गई.

Karnataka COVID Updates: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पाबंदियों की घोषणा की गई है. शहर में 16 अगस्त तक रात के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.

इससे पहले कर्नाटक सरकार ने मुख्य आयुक्त-बीबीएमपी और जिलों के उपायुक्तों को हालात की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया था. साथ ही आवश्यक समझे जाने पर अतिरिक्त रोकथाम के उपाय लागू करने का निर्देश दिया गया था. इसी के मद्देनजर ये कदम उठाए गए हैं.

पिछले दिनों बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने कहा था कि बेंगलुरु में प्रवेश करने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी. अगर वह नहीं लाते हैं तो हम जांच करेंगे और जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आती है तब तक उन्हें पृथक-वास में रहना होगा .

दरअसल, कर्नाटक में कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखी जा रही है. राज्य में बुधवार को कोरोना के 1769 नए मामलों की पुष्टि हुई और 30 मरीजों की मौत हो गई. केवल बेंगलुरु में पिछले 24 घंटे में 411 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. राज्य में अब तक 29,11,727 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 36,680  मरीजों की मौत हुई है.

बेंगलुरु में इस हफ्ते कई अपार्टमेंट को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया क्योंकि यहां कोरोना के मामले आए थे. वसंत नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ सैयद परवेज इस्माइल ने बताया कि विदेश यात्रा करने और यात्रा की जानकारी छिपाने के बाद अपने घरों में रहने वाले लोगों के कारण अपार्टमेंट को कंटेनमेंट जोन में बदला जाता है. ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, यात्रा करने वालों को पूरी ट्रैवल हिस्ट्री देनी चाहिए."

2 अगस्त तक बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) क्षेत्र में 108 माइक्रो कंटेनमेंट जोन थे. वहीं 1 जुलाई को शहर में 44 माइक्रो कंटेनमेंट जोन थे. यह दिखाता है कि जुलाई में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी है.  31 जुलाई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोविड संबंधी पाबंदियों को 16 अगस्त तक बढ़ा दिया था. 

आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, सामूहिक समारोह पर अंकुश लगाने का दिया सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget