एक्सप्लोरर

Rashmika Mandanna Row: रश्मिका मंदाना ने किया कन्नड़ भाषा का अपमान! कांग्रेस विधायक बोले- 'उन्हें सबक सिखाना चाहिए'

Rashmika Mandanna Row: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के हाल ही में दिए एक बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया है. कर्नाटक में रश्मिका मंदाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Rashmika Mandanna Row: कर्नाटक कांग्रेस के विधायक रविकुमार गौड़ा ने सोमवार (03 मार्च, 2025) को आरोप लगाते हुए कहा, 'एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ का अपमान किया है. बेंगुलरु में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आने के लिए उन्हें हमारी सरकार ने आमंत्रित किया था लेकिन उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में आने से इनकार कर दिया.' कांग्रेस विधायक यहीं नहीं रुके बल्कि गुस्से में उन्होंने तो रश्मिका मंदाना को सबक सिखाने की बात कह डाली.

'कर्नाटक से हुई थी करियर की शुरुआत'
न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा ने कहा, 'रश्मिका मंदाना ने अपना फिल्मी करियर कर्नाटक में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से शुरू किया था. पिछले साल हमारी सरकार ने उन्हें बेंगलुरु में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित किया था लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया.'

'रश्मिका मंदाना को सबक सिखाना चाहिए'
कांग्रेस विधायक ने कहा, 'रश्मिका मंदाना ने फिल्म फेस्टिवल में आने से इनकार करते हुए कहा कि मेरा घर हैदराबाद में है और मैं नहीं जानती कि कर्नाटक कहा है मेरे पास आने के लिए टाइम नहीं है मैं नहीं आ सकती.' उन्होंने आगे कहा, 'हमारे एक साथी विधायक कम से कम 10-12 बार उनके घर न्यौता देने भी गए थे लेकिन फिर भी रश्मिका मंदाना ने आने से मना कर दिया. ऐसा करके उन्होंने कन्नड़ का अपमान किया है जबकि उनके फिल्मी करियर की शुरुआत भी यहीं से हुई थी तो क्या हम इसे ऐसे ही जाने दें क्या हमें उनको सबक नहीं सिखाना चाहिए?' 

बीजेपी नेता ने साधा निशाना
कांग्रेस विधायक के बयान पर बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'राहुल गांधी की कांग्रेस से आप कभी भी गुंडों को अलग नहीं कर सकते.' कर्नाटक के सीएम को टैग करते हुए उन्होंने कहा, 'ये देश संविधान से चलता है और देश के हर नागरिक के साथ एक्ट्रेस को भी अपनी बात कहने का अधिकार है.'

क्या कहा था रश्मिका मंदाना ने
रश्मिका मंदाना ने छावा फिल्म के प्री रिलीज इवेंट के दौरान ऑडियंस से बात करते हुए कहा था, मैं हैदराबाद से हूं और मैं यहां अकेले आई थी लेकिन आज मैं आप सभी के परिवारों का हिस्सा हूं'. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो पहले भी कई बार इसी तरह के बयान देती रही हैं.

ये भी पढ़े:

Himani Narwal Murder: सोशल मीडिया पर दोस्ती, बढ़ी नजदीकियां! फिर ऐसा क्या हुआ जो, हिमानी नरवाल को सचिन ने उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget