एक्सप्लोरर

Congess MLA के दुष्कर्म वाले बयान पर Karnataka में हंगामा, Ramesh Kumar पत्रकारों के सवालों से भागे, विधानसभा में मांगी माफी

Congress MLA Ramesh Kumar Apologies: रमेश कुमार के बयान पर कर्नाटक विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. पार्टी के ही कई नेताओं ने उन्हें खरी-खरी सुनाई, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली.

कांग्रेस विधायक रमेश कुमार के दुष्कर्म वाले बयान पर कर्नाटक विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. पार्टी के ही कई नेताओं ने उन्हें खरी-खरी सुनाई, जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा में अपने बयान पर माफी मांग ली. उन्होंने कहा, अगर इससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची तो मुझे माफी मांगने में कोई परेशानी नहीं है. मैं दिल से माफी मांगता हूं. इसके बाद स्पीकर वीएच कागेरी ने कहा, इन्होंने माफी मांग ली है. अब इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए. 

मीडिया के सवालों से बचते आए थे नजर

इससे पहले जब रमेश कुमार विधानसभा पहुंचे तो उन पर पत्रकारों ने सवालों के तीर छोड़े. उन्होंने हाथ हिलाते हुए कोई भी बयान देने और उन्हें चले जाने का इशारा किया. दरअसल पत्रकार उनसे पूछ रहे थे कि क्या वे अपने बयान पर माफी मांगेंगे. लेकिन वे कुछ बोले बिना विधानसभा के अंदर चले गए. 

लोगों ने टिप्पणी का किया विरोध

कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने कहा, रमेश कुमार विधायक व स्पीकर रह चुके हैं उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा कहा इसके ख़िलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं. वो अनुभवी नेता हैं. रमेश कुमार के बयान पर अध्यक्ष को उन्हें रोकना चाहिए था. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी रमेश कुमार के बयान पर आपत्ति जताई. रॉबर्ट ने कहा, मैं रमेश कुमार के बयान का समर्थन नहीं करता. उन्होंने गलत बयान दिया है. मैं  उनसे सहमत नहीं हूं. ये एक आपत्तिजनक बयान है.

Karnataka Assembly में Congress MLA रमेश कुमार ने दिया आपत्तिजनक बयान, पार्टी के नेताओं ने सुनाई खरी-खरी

क्या था बयान

रमेश कुमार ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा था कि जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो. बयान को लेकर अब उन पर कार्रवाई की मांग हो रही है. कई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों की दुर्दशा को जाहिर करते हुए सदन में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान बोलना चाहते थे.

स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े के पास भी समय कम बचा था और वह चर्चा को 6 बजे तक खत्म करना चाहते थे जबकि विधायक समय को बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इसके बाद स्पीकर ने कहा, मैं उस स्थिति में हूं, जहां मुझे मजा लेना है और हां-हां करना है. ऐसा मुझे महसूस हो रहा है. हंसते हुए हेगड़े ने कहा, मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही को व्यवस्थित तरीके से करना चाहिए, मैं सभी को अपनी बात जारी रखने के लिए कहना चाहिए. 

Delhi Riots केस में 10 लोगों पर आरोप तय, Court ने कहा- हिंदू समुदाय के लोगों को देश छोड़ने के लिए मजबूर करना था मकसद

उन्होंने  कहा कि मेरी परेशानी सिर्फ यही है कि सदन का कामकाज नहीं चल रहा है. तभी बीच में पूर्व मंत्री रमेश कुमार ने कहा, 'देखिए एक कहावत है- जब रेप होना ही है तो लेटिए और मजे लीजिए. आपकी इस वक्त वही स्थिति है.'  अब इस बयान को लेकर रमेश कुमार चौतरफा घिर गए हैं. ये पहली बार नहीं है जब वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश कुमार ने ऐसा बयान दिया है. 2019 में भी स्पीकर रहते हुए इन्होंने अपनी हालत की तुलना रेप पीड़िता से कर बड़ा विवाद खड़ा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
LIVE: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget