एक्सप्लोरर

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Siddaramaiah: सिद्धारमैया ने एलान कर चुके हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 उनका आखिरी चुनाव होगा. 2013 में जब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने तो वह वरुणा सीट से चुने गए थे.

Siddaramaiah Slaps Party Worker at his Residence: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया एक विवाद में पड़ते दिख रहे हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो शुक्रवार (24 मार्च) का है. इसमें वह बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि सिद्धारमैया अपने आवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ से घिरे हुए हैं, उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलने चाह रहे हैं. इस दौरान एक कार्यकर्ता उनसे मिलने उनके एकदम करीब पहुंच जाता है. इस पर वह उसे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं.

थप्पड़ खाने के बाद भी नहीं दिखा पीड़ित में गुस्सा

रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने के लिए वहां आए थे. इसी दौरान यह घटना हुई. हालांकि वीडियो में वह नेता कोई गलत रिएक्शन देता नहीं दिख रहा है, जिसे थप्पड़ लगा था.

वरुणा से चुनाव लड़ने की कही बात

वहीं, इस विवाद से अलग शुक्रवार को सिद्धारमैया ने कहा कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में मैसूरु में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र वरुणा से चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थक उन्हें एक और निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कह रहे थे, लेकिन उन्होंने अभी इस बारे में सोचा नहीं है.

समर्थक कई सीटों से लड़ने की दे रहे सलाह

सिद्धारमैया ने कहा, "कई निर्वाचन क्षेत्रों से, वे (समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता) पूछ रहे हैं.... 25 निर्वाचन क्षेत्रों से वे (मुझे चुनाव लड़ने के लिए) कह रहे हैं, लेकिन मैं सभी 25 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकता. यह एक राय है. घर पर मुझे वरुणा से चुनाव लड़ना चाहिए"

सिद्धारमैया का यह हो सकता है आखिरी चुनाव

अब तक सिद्धारमैया दो बार वरुणा से जीत चुके हैं. 2013 में जब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने तो वह इसी सीट से चुने गए थे. 75 वर्षीय सिद्धारमैया के लिए यह चुनाव आखिरी होगा क्योंकि उन्होंने घोषणा की थी कि 2023 का विधानसभा चुनाव उनका आखिरी होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह मैसूरु में चामुंडेश्वरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें

Karnataka Reservation: कर्नाटक की बोम्मई सरकार ने 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण को किया खत्म, वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय में जोड़ा गया कोटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget