एक्सप्लोरर

कर्नाटक: बेंगलूरु से हैदराबाद भेजे गए कांग्रेस-JDS विधायक, 4 गायब विधायकों का अभी तक पता नहीं

कर्नाटक के राजनीतिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. गुरुवार को आधी रात के बाद चली साढ़े तीन घंटे की सुनवाई में कोर्ट ने येदुरप्पा सरकार का शपथ ग्रहण रोकने से मना कर दिया था.

बेंगलूरु: कर्नाटक में बीजेपी के बीएस येदुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस शपथ का विरोध कर रही है. इस बीच कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों को तोड़फोड़ के डर से गायब करने में लगे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि मुख्यमंत्री येदुरप्पा कैसे बहुमत साबित करेंगे.

अलग-अलग बस से रवाना हुए कांग्रेस-जेडीएस के विधायक

विधायकों के टूटने से डरी हुई कांग्रेस और जेडीएस रात में ही विधायकों को लेकर निकल गई है. पहले कई तरह की बातें सामने आ रही थीं कि विधायकों को केरल या पुदुच्चेरी ले जाया जा सकता है. दोनों पार्टियां अपने विधायकों को बस में बिठाकर रात में ही बेंगलूरु के रिसॉर्ट से रवाना हो गईं. खबर है कि विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है.

कांग्रेस के चार विधायक बीजेपी के संपर्क में- सूत्र

जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी का कहना है कि हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए विधायकों को दूसरी जगह भेजा जा रहा है. वहीं कांग्रेस विधायक रामालिंगा रेड्डी का दावा है कि कांग्रेस के सभी विधायक साथ हैं. जबकि सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के चार विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. रामालिंगा रेड्डी ने विधायकों को 100 करोड़ रुपए देने के ऑफर का भी आरोप लगाया है.

विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कर्नाटक के राजनीतिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. गुरुवार को आधी रात के बाद चली साढ़े तीन घंटे की सुनवाई में कोर्ट ने येदुरप्पा सरकार का शपथ ग्रहण रोकने से मना कर दिया था. हालांकि, कोर्ट ने ये कहा था कि येदुरप्पा और राज्यपाल के बीच पत्राचार को उसके सामने रखा जाए.

कोर्ट कांग्रेस और जेडीएस की उस शिकायत पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें ये कहा गया है कि बहुमत का आंकड़ा उनके पास होने के बावजूद राज्यपाल ने उनकी उपेक्षा की. बहुमत से कम विधायकों के समर्थन वाले बीजेपी नेता येदुरप्पा को न्योता दे दिया. सुनवाई सुबह 10.30 बजे से होगी.

प्रदेशों की राजधानियों-जिला मुख्यालयों पर धरना देगी कांग्रेस

बी.एस येद्दियुरप्पा को शपथ दिलाए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा कि वह 'एक दिन के मुख्यमंत्री' हैं और राज्यपाल द्वारा 'संविधान का एनकाउंटर किए जाने' के विरोध में आज पूरे देश में 'प्रजातंत्र बचाओ दिवस' मनाया जाएगा. कांग्रेस ने कहा कि बहुमत का आंकड़ा नहीं होने के बावजूद कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने जिस तरह 'पक्षपातपूर्ण और तानाशाहीपूर्ण कदम' उठाया उसके खिलाफ आज सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर वह धरना-प्रदर्शन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ड्रोन, AI, मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस और..., भारतीय सेना की नई रणनीति में क्या-क्या?
ड्रोन, AI, मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस और..., भारतीय सेना की नई रणनीति में क्या-क्या?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget