एक्सप्लोरर

सिद्धारमैया ने पुलिस ऑफिसर को मंच पर बुलाया, फिर थप्पड़ मारने के लिए उठाया हाथ; वीडियो वायरल

Siddaramaiah Try To Slap Police Officer Video: विपक्षी दल जेडीएस ने कहा है कि आप तो सिर्फ 5 साल के लिए सीएम बने हैं लेकिन ये पुलिस अधिकारी 60 साल तक नौकरी करेगा. इतना घमंड अच्छा नहीं.

JDS On Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने एक पुलिस अधिकारी पर थप्पड़ मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को बेलगावी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नारायण भरमनी को उन्होंने थप्पड़ मारने की कोशिश की.

मामले को लेकर जेडीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “सिद्धारमैया आपके सिर पर शक्ति की आभा है. जिला पुलिस अधीक्षक पर हाथ उठाने से आपके पद या गरिमा को कोई लाभ नहीं पहुंचेगा. मुख्यमंत्री के तौर पर आपके लिए एक सार्वजनिक मंच पर एक सड़कछाप गुंडे की तरह एक भी शब्द का इस्तेमाल करना और एएसपी पर हमला करने की कोशिश करना अक्षम्य अपराध है. आपका कार्यकाल केवल 5 वर्ष का है लेकिन एक सरकारी अधिकारी 60 वर्ष की आयु तक सेवा करता है. सत्ता किसी के लिए भी स्थायी नहीं है. अपना गलत व्यवहार सुधारें.”

क्या है मामला?

दरअसल, सिद्धारमैया को बेलगावी में रैली के दौरान एक भाषण देना था और उसी समय बीजेपी महिला कार्यकर्ता मंच के पास विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. एएसपी नारायण भरमनी को मंच की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था. प्रदर्शन देख गुस्साए सिद्धारमैया ने मंच से ही अधिकारी को आवाज लगाई और अपने पास बुलाया. इसके बाद जब अधिकारी भरमनी उनके पास पहुंचे तो उन्होंने हाथ उठाने की कोशिश करते हुए सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और स्थिति के बारे में बताया.

'एसपी कौन है? इधर आओ'

उन्होंने अधिकारी से कहा, "आप, आप जो भी हैं, यहां आएं. आप क्या कर रहे थे?" सीएम ने बात पूछी और अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए अपना हाथ उठाया, लेकिन ऐसा करते हुए कुछ ही देर में रुक गए. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिद्धारमैया को यह कहते हुए सुना गया, "अरे, इधर आओ, एसपी कौन है? तुम लोग क्या कर रहे हो?"

ये भी पढ़ें: सिद्धारमैया का बयान पड़ोसी देश में बना ब्रेकिंग न्यूज, बीजेपी बोली- ये पाकिस्तान रत्न हैं; अब CM ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget