एक्सप्लोरर

सिद्धारमैया का बयान पड़ोसी देश में बना ब्रेकिंग न्यूज, बीजेपी बोली- ये पाकिस्तान रत्न हैं; अब CM ने दी सफाई

Politics On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर की गई टिप्पणी को लेकर सीएम सिद्धारमैया ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था.

BJP Attack On Siddaramaiah: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में राजनीतिक माहौल भी गरम है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि वो पाकिस्तान से युद्ध के पक्ष में नहीं है. वो पाकिस्तानी मीडिया में हेडलाइन बन गए और उसने इस बयान को खूब भुनाया. मामले पर अब उन्होंने सफाई दी है तो बीजेपी ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें पाकिस्तान रत्न बताया.

कर्नाटक सीएम ने एक्स पर कहा, “मैंने युद्ध के बारे में अपने बयान के पक्ष और विपक्ष में बहस और चर्चा देखी है. युद्ध हमेशा एक राष्ट्र का अंतिम विकल्प होना चाहिए. पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की ओर से पहलगाम में किए गए भयानक आतंकी हमले ने हमारे देश के लोगों और केंद्र सरकार दोनों को यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारे खुफिया और सुरक्षा तंत्र में गंभीर खामियां थीं. अब सरकार की यह गंभीर जिम्मेदारी है कि वे सबसे पहले इन कमियों को ठीक करे और यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न दोहराई जाएं.”

उन्होंने कहा, “इस महत्वपूर्ण क्षण में, दुनिया भर के देश पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं. हमें इस अभूतपूर्व वैश्विक समर्थन का लाभ उठाना चाहिए और पाकिस्तान को इतना गहरा सबक सिखाना चाहिए कि वे फिर कभी ऐसी लापरवाह हरकतें करने की हिम्मत न करें.”

सिद्धारमैया का बयान पाकिस्तान में क्यों बना हेडलाइन?

इससे पहले सिद्धारमैया ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कल कहा, "कड़े सुरक्षा उपाय शुरू किए जाने चाहिए. हम युद्ध छेड़ने के पक्ष में नहीं हैं. शांति होनी चाहिए, लोगों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए और केंद्र सरकार को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए."

इसके बाद पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो न्यूज सहित पाकिस्तानी मीडिया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को कवर किया और उन्हें "भारत के भीतर से युद्ध के खिलाफ आवाज" बताया. 

बीजेपी का सिद्धारमैया पर तंज

कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र ने जियो न्यूज बुलेटिन की एक क्लिप शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "सीमा पार से वजार-ए-आला सिद्धारमैया के लिए बहुत-बहुत बधाई! पाकिस्तानी मीडिया सिद्धारमैया की बहुत प्रशंसा कर रहा है और पाकिस्तान के साथ युद्ध के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए बीजेपी और अन्य लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया से स्पष्ट रूप से निराश है."

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए श्री विजयेंद्र ने कहा, "नेहरू को रावलपिंडी की सड़कों पर खुली जीप में घुमाया गया था, क्योंकि पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए नेहरू से बहुत खुश था, जो पाकिस्तान के पक्ष में थी. क्या सिद्धारमैया भारत के अगले राजनेता होंगे जिन्हें पाकिस्तान में खुली जीप में घुमाया जाएगा?"

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने सिद्धारमैया को "पाकिस्तान रत्न" बताया. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, आप अपने बचकाने और बेतुके बयानों के कारण रातों-रात पाकिस्तान में विश्व प्रसिद्ध हो गए हैं."

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: बिलावल भुट्टो से लेकर हनीफ अब्बासी तक... पाकिस्तान के वो नेता जो भारत को न्यूक्लियर अटैक की दे रहे गीदड़भभकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget