एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: अब इस राज्य में 1 अगस्त से सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ने वाली है तनख्वाह

Karnataka News: वेतन बढ़ाने का फैसले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. मगर इसके चलते हर साल सरकारी खजाने पर 17,440.15 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

Karnataka 7th Pay Commission: कर्नाटक कैबिनेट ने सोमवार (15 जुलाई) को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक अगस्त से लागू करने का फैसला किया है. इस तरह सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन में 27.5 फीसदी का इजाफा होने वाला है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारियों को फायदा होने वाला है. पूर्व मुख्य सचिव के. सुधाकर राव के नेतृत्व में वेतन आयोग का गठन नवंबर 2022 में किया गया था. 

राज्य सरकार से सरकारी कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने के फैसले की वजह से हर साल सरकारी खजाने पर 17,440.15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान जताया गया है. कर्नाटक राज्य सरकारी कर्मचारी संघ ने ऐलान किया था कि अगर सैलरी नहीं बढ़ती है तो अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी. इसके बाद से ही सिद्धरमैया सरकार पर सैलरी बढ़ाने से संबंधित फैसला लेने का दबाव बना हुआ था. इस तरह अब सरकार ने सैलरी बढ़ाने का निर्णय लिया है. 

कितनी बढ़ने वाली है सरकारी कर्मचारियों की सैलरी?

मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले आयोग ने फाइनल रिपोर्ट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपी दी. आयोग की सिफारिशों में सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 17,000 रुपये से बढ़ाकर 27,000 रुपये प्रति माह करना शामिल है. कर्नाटक सरकार को अब हर साल कर्मचारियों की सैलरी पर 7,409 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. पेंशन और पारिवारिक पेंशन पर 3,791 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा भी अन्य खर्च शामिल हैं, जो सरकार की जेब से होगा.

वेतन वृद्धि के फैसले का हुआ स्वागत

दरअसल, पिछले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने अंतरिम राहत के तौर पर सैलरी में 17 फीसदी इजाफा किया था. इसमें 10.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला अगली सरकार पर छोड़ दिया गया, जिसे अब सिद्धारमैया सरकार ने लिया है. कर्नाटक राज्य सरकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शदाक्षरी ने कहा, "हम कर्मचारियों को 27.5% वेतन वृद्धि करने के फैसले का स्वागत करते हैं."

यह भी पढ़ें: Bus Fare Hike: बस किराये 15-20 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, इस राज्य पर ऐसे पड़ेगा एक मुफ्त स्कीम का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget