एक्सप्लोरर

'CM बदलने का फैसला हाईकमान करेगा', बोले खरगे, BJP ने पूछा- राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा और कौन सा हाईकमान ?

Karnataka CM Row: कर्नाटक में सीएम बदलने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इस मामले पर जहां कर्नाटक कांग्रेस में नेताओं के बीच मतभेद देखा जा रहा है तो वहीं बीजेपी ने मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा है.

Karnataka CM Row: कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद से जुड़ा कोई भी निर्णय केवल पार्टी हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर कथित गुटबाजी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अक्टूबर में बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं.

कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि इस समय नेतृत्व में किसी भी प्रकार का बदलाव कांग्रेस संगठन को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा सकता है. कर्नाटक में उभरते राजनीतिक असंतोष के बीच कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विधायकों से बैठकें शुरू कर दी हैं. सूत्रों के मुताबिक, सुरजेवाला सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों, जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर फीडबैक ले रहे हैं ताकि पार्टी के भीतर की स्थिति को समझा और सुलझाया जा सके.

'कोई नहीं जानता कि हाईकमान में क्या चल रहा'
बेंगलुरु में पत्रकारों के सवाल पर खरगे ने कहा, "देखिए, यह फैसला हाईकमान के हाथ में है. यहां कोई नहीं जानता कि हाईकमान में क्या चल रहा है. हाईकमान के पास पूरा अधिकार है कि वह क्या निर्णय ले, लेकिन अनावश्यक रूप से किसी को भी समस्या नहीं खड़ी करनी चाहिए."

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
खरगे के इस बयान को पार्टी नेतृत्व के फैसले की प्राथमिकता और केंद्रीय नियंत्रण के स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है. जिस पर बैठे बिठाए बीजेपी को पलटवार करने का मौका मिल गया है. कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "खरगे खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और फिर भी 'हाईकमान' की बात कर रहे हैं. इससे साफ है कि कांग्रेस के भीतर क्या स्थिति है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा और कौन सा हाईकमान है?"

'सीएम के चेहरे में बदलाव की कोई बात नहीं है'
वहीं इस मामले को लेकर मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "जब हाईकमान ने साफ तौर पर कहा है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में ऐसा कुछ नहीं है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है. सभी की भूमिकाएं बहुत अच्छी तरह से परिभाषित की गई हैं. सिद्धारमैया सीएम हैं और डीके शिवकुमार पीसीसी अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री हैं."  

उन्होंने आगे कहा, "हर कोई सही मंच पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र है. अगर किसी को राज्य नेतृत्व से कोई समस्या है तो उन्हें पार्टी के हाईकमान से बात करने की जरूरत है, न कि मीडिया से. कोई आग नहीं जल रही है कोई असंतोष नहीं है. सीएम के चेहरे में बदलाव की कोई बात नहीं है. जब एआईसीसी अध्यक्ष, पीसीसी अध्यक्ष और सीएम ने सब कुछ स्पष्ट रूप से कहा है तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि दूसरे क्या कहते हैं."

ये भी पढ़ें: 

भारत के पास भी होगा US जैसा घातक हथियार! अग्नि-5 ले जाएगी बंकर-बस्टर बम, पलक झपकते ही...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget