एक्सप्लोरर

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरी, फ्लोर टेस्ट से पहले येदुरप्पा ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली: चुनाव परिणाम के बाद लंबे सियासी नाटक पर आज कर्नाटक में ब्रेक लग गया. बहुमत परीक्षण के बजाए आज मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने इस्तीफ दिया, इसी के साथ बीजेपी की सरकार दो दिनों में ही गिर गई. इसके साथ ये भी साफ हो गया है कि चुनाव में तीसरे नंबर पर रही जेडीएस के कुमारस्वामी कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनेंगे. इस्तीफे से पहले बीएस येदुरप्पा ने भावुक भाषण दिया. येदुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस ने जनता के साथ धोखा किया, चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ प्रचार किया और बाद एक दूसरे के साथ आ गए.

आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने इमोशनल होकर भाषण दिया और फिर इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 40 से 104 पर पहुंची हैं. अगर अगले पांच साल के बीच में चुनाव होते हैं तो बीजेपी 150 सीटों के साथ वापसी करेगी

इसके बाद से ही कांग्रेस और जेडीएस में जश्न शुरु हो गया है. कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया. येदुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''हमारे विधायको को विधायकों बीजेपी ने बंधक बना कर रखा, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका वे हमारे पक्ष में वोट करने के लिए पहुंचे. बीजेपी के 104 के मुकाबले हमारे पास 117 विधायकों का समर्थन है, कांग्रेस-जेडीएस के एक भी विधायक ने साथ नहीं छोड़ा. बीजेपी ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया. बीएसपी का विधायक भी बीजेपी के साथ नहीं गया. हम सुप्रीम कोर्ट भी धन्यवाद करते हैं.''

कर्नाटक विधानसभा से येदुरप्पा राजभवन गए और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा.

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं इनमें से 222 पर ही चुनाव हुए थे. इस चुनावों में बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली थीं. रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने हाथ मिला दिया था. लेकिन राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया था. इसके बाद येदुरप्पा मुख्यमंत्री बने और राज्यपाल ने उन्हें 15 दिनों में  बहुमत साबित करने का समय दिया. लेकिन इसी बीच कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई. सुप्रीम कोर्ट ने कल ही इस पर फैसला सुनाते हुए बीजेपी से कर्नाटक में बहुमत साबित करने के लिए कहा था. लेकिन आज फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदुरप्ता ने इस्तीफा दे दिया.

आज फ्लोर टेस्ट से पहले भाषण की शुरुआत में उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की और फिर कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि  ''मैं आखिरी सांस तक सेवा करता रहूंगा.'' येदुरप्पा ने कहा, "कर्नाटक की जनता ने सिद्धारमैया के खिलाफ वोट किया है. चुनाव से पहले कांग्रेस और जेडीएस ने एक दूसरे के खिलाफ प्रचार किया. सिद्धारमैया ने कहा कहा था कि मैं अपने पिता की कसम खाकर कहता हूं कि कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा. अब दोनों पार्टियां साथ हो गई हैं."

उनका कहना था कि कांग्रेस के पास पिछले चुनाव में 122 विधायक थे और अब पार्टी 78 विधायकों पर सिमट गई है. यहां देखें येदुरप्पा का भाषण LIVE:

यह भी पढें- आज दिनभर हुए ड्रामे की पूरी अपडेट्स

कांग्रेस ने पलटी बाजी और पहुंची बहुमत के करीब-दोनों गायब विधायक विधानसभा पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में नहीं दिया साथ तो तुर्किए पहुंचते ही ट्रंप ने NATO को सुना डाला, बोले- 'मैं सबकी...'
ईरान जंग में नहीं दिया साथ तो तुर्किए पहुंचते ही ट्रंप ने NATO को सुना डाला, बोले- 'मैं सबकी...'
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget