एक्सप्लोरर

गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के नए सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात के दौरान क्या कहा?

दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कैबिनेट विस्तार पर अभी बात नहीं हुई है.

Basavaraj Bommai Delhi Visit: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद सीएम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे राज्य में 'सुशासन' सुनिश्चित करने के लिए कहा है. 

उन्होंने कहा, ''मैंने गृह मंत्री से कहा कि आपने मुझ पर जो विश्वास रखा है उसके लिए मैं दिन रात मेहनत करूंगा. कैबिनेट विस्तार पर अभी बात नहीं हुई. मैं नड्डा जी से भी मुलाकात करूंगा और उन्हें कर्नाटक की स्थिति और पार्टी को कैसे मज़बूत करें इस पर चर्चा करूंगा.''

बोम्मई मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले दौरे पर दिल्ली आए हैं. वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. बीजेपी नेता बोम्मई ने शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की.

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कर्नाटक में बीजेपी विधायक दल के नए नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. बोम्मई येदियुरप्पा के करीबी माने जाते हैं.

कैबिनेट विस्तार पर येदियुरप्पा का बयान
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को दोहराया कि वह नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चयन को लेकर हस्तक्षेप नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, “बोम्मई आज दिल्ली में हैं, कुछ दिनों में वह केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल पर चर्चा कर इसका स्वरूप तय करेंगे, किसे मंत्री बनाना है और किसे नहीं मैं इसे लेकर हस्तक्षेप नहीं करूंगा. बोम्मई पूरी तरह स्वतंत्र हैं, वह चर्चा करेंगे और अपने मंत्रियों का चयन करेंगे... मैं इस पर कोई सुझाव नहीं दूंगा.”

इस बीच मंत्रीपद पाने की आस लगाए नेताओं ने मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए लॉबिंग जारी रखी है. येदियुरप्पा ने कहा कि वह अगले चुनाव में पार्टी को 130-135 सीटें दिलाने का लक्ष्य लेकर आने वाले दिनों में राज्य भर में यात्रा करेंगे. 

सीएम ममता बनर्जी बोलीं- हमारा नारा है, 'लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ', विपक्षी एकता जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget