एक्सप्लोरर

Karnataka: 'मैं चाहता हूं कि पाक साफ हों', BJP विधायक अरविंद लिंबावली के खिलाफ FIR पर बोले सीएम बोम्मई, कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Suicide Case: कारोबारी प्रदीप एस ने रविवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और सुसाइड नोट में बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली सहित छह लोगों को जिम्मेदार ठहराया था. सीएम ने कहा कि कानून अपना काम करेगा.

CM Basavaraj Bommai On Businessman Suicide Case: कर्नाटक में एक व्यवसायी की मौत के मामले में बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सुसाइड करने वाले एक कारोबारी ने अपनी मौत के पीछे बीजेपी विधायक को जिम्मेदार ठहराया है. अब इस मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की टिप्पणी भी सामने आ चुकी है. 

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कानून के तहत कार्रवाई करने का वादा किया है. मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, "कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. भविष्य में भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी." उन्होंने कहा, "यह कुछ दीवानी विवाद है, पुलिस ने मामले को जब्त कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी."

'चाहता हूं कि वह पाक साफ हों'

सीएम बोम्मई ने एएनआई न्यूज एजेंसी से कहा, "अरविंद लिंबावली ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुझे कुछ नहीं करना है और मैं चाहता हूं कि वह पाक साफ हों." पुलिस के मुताबिक, व्हाइटफील्ड निवासी प्रदीप एस ने अंग्रेजी में आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है. जिसमें बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली सहित छह लोगों को यह कदम उठाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. मृतक की पत्नी नमिता की शिकायत पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

 

कांग्रेस ने क्या कहा?

वहीं इस मामले पर राजनीति शुरू हो चुकी है. बीजेपी के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है. कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, "कानून अपना काम करेगा लेकिन सरकार को किसी की रक्षा नहीं करनी चाहिए." कांग्रेस नेता ने कहा, "हम किसी को बेवजह दोष नहीं देना चाहते. सरकार को दृढ़ रहना चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए. हमारे आपत्ति जताने के बाद सीएम बोम्मई इस मुद्दे को छिपाने की कोशिश कर सकते हैं."

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बीते रविवार (01 जनवरी) को 47 साल के कारोबारी प्रदीप एस ने कार में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस को मृतक के पास से आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली सहित छह लोगों को यह कदम उठाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.

वहीं बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि प्रदीप ने ऐसा क्यों किया वो तो पहले मेरा सोशल मीडिया हैंडल किया करता था."

ये भी पढ़ें-केरल में साजी चेरियन फिर बनेंगे कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल आरिफ खान जता चुके हैं नाराजगी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget