एक्सप्लोरर

Karnataka Cabinet: सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में कौन सबसे उम्रदराज, कौन सबसे युवा, समझें कर्नाटक सरकार में क्या है खास

Karnataka's New Cabinet: कर्नाटक में नए मंत्रियों को लेकर जारी खींचतान पर कांग्रेस हाईकमान ने विराम लगा दिया है. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ 8 मंत्रियों ने शपथ ली है.

Karnataka's New Cabinet: कर्नाटक में शनिवार (20 मई) को सिद्धारमैया ने मुख्‍यमंत्री तो डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा 8 विधायकों को राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई. इसी के साथ सिद्धारमैया की टीम भी तैयार हो गई है. इस टीम में जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे, रामलिंगा रेड्डी  और जमीर अहमद खान शामिल हैं. सबसे युवा मंत्री 44 साल के प्रियांक खरगे हैं तो सबसे उम्रदराज मंत्री 76 साल के केजे जॉर्ज हैं. 

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक जी परमेश्वर एक दलित नेता हैं. इन्होंने पहले डिप्टी सीएम के रूप में नियुक्त होने पर जोर दिया था. परमेश्वर ने 13 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में अपनी छठी जीत दर्ज की थी. इस बार परमेश्वर ने कोराटागेरे निर्वाचन क्षेत्र से 14,347 मतों के अंतर से चुनाव जीता. उन्होंने आठ साल तक कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख के रूप में कार्य किया है. 

कैबिनेट का जातीय समीकरण

  • जी परमेश्वर- एससी
  • केएच मुनियप्पा- एससी
  • केजे जॉर्ज- अल्पसंख्यक-ईसाई
  • एम बी पाटिल- लिंगायत
  • सतीश जारकीहोली- एसटी-वाल्मीकि
  • प्रियांक खरगे- एससी
  • रामलिंगा रेड्डी- रेड्डी
  • जमीर अहमद खान- अल्पसंख्यक-मुस्लिम

प्रियांक खरगे सबसे कम उम्र के मंत्री 

2016 में भी सिद्धारमैया ने प्रियांक को अपनी कैबिनेट में शामिल किया था और उन्हें आईटी जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी. तब वह 38 साल के थे. प्र‍ियांक खरगे को तीसरी बार मंत्री की कुर्सी म‍िली है. इस सरकार में वह सबसे कम उम्र के मंत्री हैं. प्र‍ियांक खरगे कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं. उन्‍होंने कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की चित्तपुर व‍िधानसभा सीट से जीत हास‍िल की है. 

केजे जॉर्ज सबसे उम्रदराज मंत्री

केलचंद्र जोसेफ जॉर्ज कैबिनेट में सबसे उम्रदराज मंत्री हैं. वह पहले कर्नाटक के गृह मंत्री थे. जॉर्ज 1968 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे. उनका राजनीतिक जीवन 1969 में शुरू हुआ जब उन्हें गोनिकोप्पल टाउन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. उन्होंने वीरेंद्र पाटिल सरकार के दौरान MoS परिवहन, खाद्य और नागरिक आपूर्ति का पद भी संभाला है. वहीं, कैबिनेट में मंत्रियों की औसत उम्र 64 साल है. 

सबसे अमीर मंत्री हैं डीके शिवकुमार 

सिद्धारमैया कैबिनेट में शामिल हुए विधायकों की बात करें तो सब के सब ही करोड़पति हैं. सबसे ज्यादा डीके शिवकुमार के पास 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति है. डीके शिवकुमार ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके और उनके परिवार के पास कुल 1,413 करोड़ (14,13,80,02,404) की प्रॉपर्टी है. यानी खुद मुख्यमंत्री से कई गुना ज्यादा. इसमें 273 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें से 240 करोड़ की चल संपत्ति अकेले शिवकुमार के नाम है. वहीं, 20 करोड़ के करीब की प्रॉपर्टी उनकी पत्नी के नाम पर है.

किस समुदाय से ताल्लुक रखते हैं सीएम और डिप्टी सीएम?

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कुरुबा समुदाय से और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. मंत्री पद के साथ-साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए भी कांग्रेस ने जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है. 

कैबिनेट में एक ही मुस्लिम मंत्री को मिली जगह 

नेतृत्व के मसले को सुलझाने के बाद कांग्रेस के लिए अगली बड़ी चुनौती मंत्रिमंडल का गठन है करना ही था. कांग्रेस के टिकट पर नौ मुस्लिम जीते हैं. इनमें से पांच मंत्री पद की मांग कर रहे थे. हालांकि, एक ही मुस्लिम समुदाय से आने वाले विधायक जमीर अहमद खान को मंत्री पद मिल सका. 

ये भी पढ़ें: 

'आज ही कर्नाटक में पूरे होंगे कांग्रेस के पांच वादे', राहुल गांधी बोले- हम झूठ नहीं बोलते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget