एक्सप्लोरर

कर्नाटक में BJP की हार का साइड इफेक्ट! इस बड़े नेता की पद से छुट्टी तय

Karnataka BJP President: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कहा था वह चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हैं. 

Karnataka BJP President: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को हटा सकती है. सूत्रों ने मंगलवार (16 मई) को जानकारी दी. कटील के पूरे कार्यकाल में पार्टी ने उनका समर्थन किया था और यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और वरिष्ठ नेताओं को भी उनके सामने घुटने टेकने पड़े थे.

पार्टी ने येदियुरप्पा और उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र को कटील पर भारी पड़ने का कोई मौका नहीं दिया. सूत्रों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों ने उनकी राह पलट दी है और आलाकमान स्थिति का आकलन नहीं कर पाने के कारण उनसे पूरी तरह खफा है. 

कर्नाटक चुनाव के परिणाम से क्या पता चला? 

हालांकि, बीजेपी शुरुआत में मजबूती दिखा रही थी, लेकिन वह राज्य में अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने आक्रामक तरीके से लिंगायत, दलित और ओबीसी वोट बैंक पर कब्जा कर लिया और वह लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही है. 

परिणामों से पता चला है कि वोक्कालिगा शिवकुमार के साथ हैं. अल्पसंख्यक और दलित सिद्धारमैया के साथ हैं, और लिंगायत समुदाय के लिए पार्टी की पहुंच के साथ कांग्रेस में स्थानांतरित हो गए हैं. ऐसे में बीजेपी गति की तलाश में है. कायाकल्प की दिशा में पहले कदम के रूप में बीजेपी ने एक नया चेहरा नियुक्त करने का फैसला किया है, जो जनता से अपील कर सके. 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने क्या संकेत दिया?

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार (16 मई) को संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को बदला जा सकता है. वह पहले ही तीन साल का अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. दक्षिण कन्नड़ से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे कटील को अगस्त 2019 में तीन साल के कार्यकाल के लिए राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था. आसन्न चुनावों के मद्देनजर उन्हें पिछले साल सेवा विस्तार दिया गया था. 

जोशी ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि उनका (कटील का) तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है. (विधानसभा) चुनाव के मद्देनजर हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी. हमारे नेता आगे का फैसला करेंगे.’’ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंन कहा कि पार्टी आत्ममंथन करेगी. 

नलिन कुमार कटील ने क्या कहा?

जोशी ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि यह बीजेपी के लिए सबसे निराशाजनक परिणाम है. चुनाव में इस तरह के घटनाक्रम होते रहते हैं. हमें कारण का पता लगाना होगा. बता दें कि कर्नाटक की 224 सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटों पर दर्ज की थी.

वहीं बीजेपी को 66 और जेडीएस को 19 सीटें मिली. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कटील ने कहा था कि राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में वह चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हैं. 

ये भी पढ़ें- Karnataka CM Race: '...तो क्यों बना रहे सीएम', मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक में डीके शिवकुमार ने साफ कर दिया अपना रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget