एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: बोम्मई, बीवाई विजयेंद्र, सीटी रवि समेत इन बड़े चेहरों को BJP ने दिया टिकट, शेट्टार-ईश्वरप्पा की सीट पर नहीं हुई घोषणा

Karnataka BJP Candidate List: बीजेपी ने मंगलवार को 189 उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी की. इसमें 32 अन्य पिछड़ा वर्ग, 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है.

Karnataka BJP Candidate List: बीजेपी ने मंगलवार (11 अप्रैल) को 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है. उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति (SC) और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं.

बीजेपी ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई  को शिगगांव सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र को शिकारीपुरा से टिकट दिया गया. इसके अलावा शशिकला अन्नासाहेब जोले को निपाणी, रमेश कट्टी को चिकोडी सदलगा और बी श्रीरामुलू को बेल्लारी सीट से बीजेपी ने कैंडिडेट बनाया है. राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली से चुनाव लड़ेंगे. 

डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया को ये नेता देंगे चुनौती

बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि को पार्टी की पारंपरिक चिकमगलूर सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं कर्नाटक के मंत्री आर अशोक को कनकपुरा में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने बताया कि वह एक और सीट से चुनाव लड़ेंगे. राज्य के मंत्री वी सोमन्ना को कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. 

बीजेपी ने क्या कहा?

सिंह ने कहा कि 189 लोगों की लिस्ट में पांच वकील, नौ डॉक्टर, तीन अकादमिक क्षेत्र से, एक रिटायर प्रशासनिक अधिकारी और एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसमें सरकारी सेवा से रिटायर हुए तीन कर्मचारी और आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है. 

सिंह ने इस दौरान दावा किया कि कर्नाटक में बीजेपी प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी. बीजेपी ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. बता दें कि राज्य में 10 मई को एक ही चरण में इलेक्शन होगा और 13 मई को रिजल्ट आएगा. 

के.एस ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टार का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जगदीश शेट्टार हमारे बड़े नेता हैं. हम उन्हे समझा पाएंगे. हमें विश्वास है कि वो हमारे साथ रहेंगे. ईश्वरप्पा और शेट्टार की सीट पर टिकट होल्ड किया गया. दरअसल शेट्टार का कहना है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे दूसरे नेताओं के लिए जगह बनाने को कहा है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कहा कि वह चुनावी राजनीति से सन्यास लेना चाहते हैं और विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने पर विचार नहीं करने का आग्रह भी किया. बता दें कि कुरूबा नेता ईश्वरप्पा शिवमोग्गा सीट से पांच बार विधायक रहे हैं. कुरुबा समुदाय राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आता है.

हुबली-धारवाड़ से मौजूदा विधायक शेट्टार ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगे, और उनसे उन्हें एक और अवसर देने का अनुरोध किया है. शेट्टार ने उनसे कहा कि उनका निर्णय उन्हें स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'कुछ शकुनि उनके भाई एच डी रेवन्ना को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं ', एच डी कुमारस्वामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget