एक्सप्लोरर

Karnataka Attack: इधर बन रही थी मोदी सरकार, उधर साउथ में BJP कार्यकर्ताओं पर हो गया जानलेवा हमला

Karnataka Crime News: मंगलुरु में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. इस हमले में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को चाकू भी मार दिया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

3 BJP Supporters Injured in Mangaluru: कर्नाटक में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलुरु में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला है. इस हमले के बाद तीनों कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गए हैं. उन्हें मंगलुरु में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

इस हमले में दो बीजेपी कार्यकर्ता को चाकू मार दिया गया, जिस वजह से उनकी हलात नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.

जानें क्या है पूरा मामला

कोनाजे सीमा में बोलार में एक बार के सामने चाकूबाजी की यह घटना हुई है. दरअसल, बीजेपी के तीनों कार्यकर्ता कहीं जा रहे थे तभी पीछे से कुछ बाइक पर सवार 20-25 लोग उनका पीछा कर रहे थे. इस दौरान वो जब 2 किलोमीटर दूर एक बार के सामने रुके, तभी पीछे वो लोग भी आ गए. बाइक सवार लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने दो लोगों को चाकू भी मार दिया. इसमें से एक खतरे से बाहर हैं, जबकि दूसरे की केएस हेगेड़े अस्पताल में सर्जरी चल रही है. 

पीड़ितों की पहचान हरीश (41 वर्ष), पुत्र मुतप्पा पुजारी, निवासी इनोली नंदकुमार (24 वर्ष), पुत्र कोटियप्पा, निवासी इनोली, पदवु कृष्ण कुमार, पुत्र कोटियप्पा पुजारी, निवासी इनोली के रूप में हुई है. इसमें हरीश और नंदकुमार को चाकू मारा गया था.

यह भी पढ़ें: Narendra Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट की आज हो सकती है पहली बैठक, Modi 3.0 में 72 मंत्री, इनमें से 33 नए चेहरे

इस घटना पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है. इसको लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget