एक्सप्लोरर

कर्नाटक संकट: मुंबई से बेंगलुरू पहुंचे बागी MLA, विधानसभा स्पीकर ने SC का दरवाजा खटखटाया

सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश के बाद कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायक मुंबई से बेंगलुरू पहुंच चुके हैं. सभी विधायक आज विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे.

मुंबई/बेंगलुरू: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस के 10 बागी विधायक मुंबई से बेंगलुरू पहुंच चुके हैं. वे थोड़ी देर में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा दोबारा सौंपेंगे. इसके लिए विधानसभा के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

इससे पहले आज सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आज शाम 6 बजे विधायक स्पीकर से मिलें और उन्हें इस्तीफा देने के अपने फैसले की जानकारी दें.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली एक पीठ ने कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष से कहा कि वह इन विधायकों के इस्तीफे के बारे में आज ही निर्णय लें. पीठ ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा लिये गये फैसले से शुक्रवार को अवगत कराया जाये जब न्यायालय इस मामले में आगे विचार करेगा.

स्पीकर ने क्या कहा? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर्नाटक के स्पीकर रमेश कुमार ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ये नहीं कहा कि फैसला आज ही सुनाना है. मुझे नहीं समझ आ रहा कि विधायकों को मुझसे मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की क्या ज़रूरत थी. मैं तो यहीं हूं. शाम को आएंगे, स्वागत करूंगा, नियमानुसार फैसला लूंगा.

स्पीकर भी पहुंचे SC सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रमेश कुमार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरूद्ध बोस की पीठ के समक्ष विधानसभा अध्यक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले का उल्लेख किया और कहा कि अध्यक्ष के आवेदन पर शुक्रवार को मुख्य मामले के साथ ही विचार किया जाये.

कर्नाटक के 'नाटक' में SC का दखल, स्पीकर से इस्तीफा देने वाले विधायकों पर आज फैसला लेने को कहा

पीठ ने सिंघवी से कहा कि वह पहले ही सवेरे इस मामले में एक आदेश दे चुकी है और अब यह अध्यक्ष को अपनी कार्य योजना के बारे में फैसला लेना है.पीठ ने सिंघवी से कहा कि कुमार के आवेदन पर शुक्रवार को विचार किया जायेगा.

बागी विधायकों ने क्या कहा? सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक मुंबई के पोवई स्थित एक होटल में ठहरे विधायकों ने कहा कि वह फैसला नहीं बदलेंगे. बागी विधायक बी बसावराज ने कहा कि वे कर्नाटक के विधानसभाध्यक्ष से शाम चार बजे मुलाकात करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हैं. हम आज ही शाम चार बजे विधानसभाध्यक्ष से मिलेंगे और उन्हें हमारे इस्तीफे देंगे. हम अपने इस्तीफे वापस नहीं लेंगे.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक विधानसभा से उनके इस्तीफा देने के निर्णय के पीछे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हाथ है, बसावराज ने कहा, ‘‘हमारे निर्णय के पीछे बीजेपी नहीं है. इसका बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है.’’

कांग्रेस, जेडीएस और निर्दलीयों सहित 14 विधायक कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा देने और कर्नाटक में गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद यहां के होटल में रुके हुए थे.

बुधवार को कर्नाटक के वरिष्ठ मंत्री डी के शिवकुमार को पुलिस ने तब होटल में प्रवेश करने से रोक दिया था जब उन्होंने बागी विधायकों से मुलाकात की जिद की. शिवकुमार को बाद में बेंगलुरू वापस भेज दिया गया था.

कर्नाटक से लेकर गोवा तक कांग्रेस में तोडफोड़, संसद परिसर में विरोध जताने उतरे सोनिया-राहुल

यदि बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं तो दक्षिणी राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के बहुमत खोने का खतरा है. गठबंधन में विधानसभाध्यक्ष को छोड़ कर कुल विधायकों की संख्या 116 (कांग्रेस..78, जेडीएस..37 और बसपा एक) है. कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget