एक्सप्लोरर

कुमारस्वामी ने विश्वास मत हासिल किया, खत्म हुआ 10 दिन का हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा

येदियुरप्पा ने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि कुमारस्वामी और देवेगौड़ा उनकी पार्टी को खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें कोई समस्या नहीं है यदि आप कुमारस्वामी के डूबते जहाज पर सवार होना चाहते है.''

बेंगलुरू: कर्नाटक में तीन दिन पुरानी एच डी कुमारस्वामी सरकार ने विधानसभा से बीजेपी विधायकों के वॉक आउट के बीच आज विश्वास मत हासिल कर लिया. इस तरह राज्य में दस दिन के हाई वोल्टेज राजनीतिक नाटक का अंत हो गया. विपक्ष के नेता बी एस येदियुरप्पा ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को ‘अपवित्र’ बताते हुए उस पर निशाना साधा. इसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया जिससे कुमारस्वामी के लिए राह आसान हो गई.

बीजेपी विधायकों का वॉक आउट 'पलायनवाद': कुमारस्वामी

कुमारस्वामी के विश्वास मत प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने बीजेपी विधायकों की अनुपस्थिति में ध्वनि मत से पारित घोषित किया. कुमारस्वामी ने बीजेपी के वॉक आउट को 'पलायनवाद' बताया. कांग्रेस के रमेश कुमार के सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद कुमारस्वामी ने विधानसभा में एक लाइन का प्रस्ताव पेश किया था.

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल विधायकों की प्रभावी संख्या 221 ही है जिसमें जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन ने 117 विधायकों के समर्थन का दावा किया था. कांग्रेस के 78 विधायक हैं जबकि कुमारस्वामी की जेडीएस के 36 और बीएसपी के एक विधायक हैं. गठबंधन ने केपीजेपी के एकमात्र विधायक और एक निर्दलीय के समर्थन का भी दावा किया था. कुमारस्वामी दो सीटों से चुनाव जीते थे.

19 मई को शक्ति परीक्षण से पहले येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था

बीजेपी के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा ने 19 मई को सदन में शक्ति परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के दो दिन बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी के 104 विधायक हैं और उसे बहुमत साबित करने के लिए सात और विधायकों की जरूरत थी. जयानगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की मौत की वजह से चुनाव रद्द करना पड़ा था जबकि आर आर नगर सीट पर चुनावी कदाचार के आरोपों की वजह से मतदान टालना पड़ा था.

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी: कुमारस्वामी

कुमारस्वामी ने आज कहा कि राज्य में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी. कर्नाटक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि वह बहुमत वाली सरकार नहीं चला रहे हैं.

प्रदेश में जेडीएस को बहुमत नहीं मिलने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे इस बात का भी दुख है कि लोगों ने मुझमें भरोसा नहीं जताया है. ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ हम लोग पांच साल के लिए स्थायी सरकार देंगे . हम जनता के लिए काम करेंगे . हम यहां अपना व्यक्तिगत हित साधने नहीं आये हैं. ’’

देवेगौड़ा परिवार कभी सत्ता के लिए लालायित रहा नहीं रहा है: कुमारस्वामी

कुमारस्वामी ने कहा कि न तो वह और न ही देवेगौड़ा परिवार कभी सत्ता के लिए लालायित रहा है. उन्होंने कहा कि उन लोगों का अधिकतर राजनीतिक जीवन विपक्ष में ही व्यतीत हुआ है. उन्होंने कहा , ‘‘ मैं सत्ता के पीछे लालायित नहीं हूं ...... न ही मेरा (गौड़ा) परिवार .... हमने अपना अधिकतर समय विपक्ष में ही बिताया है.’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा पर उस समय एक दाग लगा था जब गठबंधन की सरकार बनाने के लिए उन्होंने (कुमारस्वामी) 2006 में भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाया था. लेकिन (कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार का गठन कर) अब उन्होंने यह दाग धो दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के लिए प्रतिबद्ध है जैसा कि चुनाव के दौरान वादा किया गया था.

केंद्र सरकार पर कुमारस्वामी ने लगाया ये आरोप

कुमारस्वामी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज बनाये गये थे जिनमें दावा किया गया कि उन्होंने मलेशिया में एक कंपनी बनाई थी और वहां उनकी विशाल संपत्ति थी.

येदियुरप्पा ने आज कांग्रेस-जेडीएस सरकार को दी चेतावनी

इस बीच आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने आज चेतावनी दी कि यदि एच डी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस-जेडीएस सरकार 24 घंटे के अंदर कृषि कर्ज माफ नहीं करती है तो उनकी पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी. विधानसभा में कुमारस्वामी की तरफ से बहुमत साबित करने का कदम उठाने से पूर्व येदियुरप्पा ने कहा कि जेडीएस ने 53,000 करोड़ रुपये का कृषि कर्ज माफ करने का वादा किया था. इसमें राष्ट्रीयकृत बैंक से लिया गया उधार भी शामिल है.

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘यह आप ही थे जिसने सत्ता संभालने के 24 घंटे के अंदर कृषि कर्ज माफ करने का वादा किया था. किसान आपका यह रोना सुनने को तैयार नहीं है कि आप गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे हैं और उसकी अपनी मजबूरियां हैं. आप इसी विशेष सत्र में इसकी घोषणा कीजिए. नहीं तो हम राज्यभर में अपना आंदोलन शुरु करने की कार्ययोजना तैयार करेंगे.’’

कांग्रेस को खत्म कर देंगे कुमारस्वामी और देवेगौड़ा: येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि कुमारस्वामी और देवेगौड़ा उनकी पार्टी को खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा,‘‘ पिता (देवेगौड़ा) और पुत्र कांग्रेस को खत्म कर देंगे. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें कोई समस्या नहीं है यदि आप कुमारस्वामी के डूबते जहाज पर सवार होना चाहते है.'' कुमारस्वामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी जहां बीजेपी विरोधी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के शीर्ष नेता जुटे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?

वीडियोज

Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget