एक्सप्लोरर

कुमारस्वामी ने ली शपथ, विधानसभा में 25 मई को साबित करेंगे बहुमत

बी एस येदुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार के केवल तीन दिनों के बाद गिरने के साथ राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार के गठन के लिए बुलाया था और 15 दिनों के भीतर सदन में बहुमत साबित करने को कहा.

बेंगलूरू: कर्नाटक विधानसभा में नवगठित कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार का शक्ति परीक्षण 25 मई को होगा. विधायकों को दी गयी सूचना के मुताबिक नवगठित 15 वीं विधानसभा के पहले सत्र की बैठक दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बुलायी गयी है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन और शक्ति परीक्षण उसी दिन होंगे. जेडीएस नेता कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर को क्रमश: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलायी गयी.

बी एस येदुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार के केवल तीन दिनों के बाद गिरने के साथ राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार के गठन के लिए बुलाया था और 15 दिनों के भीतर सदन में बहुमत साबित करने को कहा. 117 विधायकों का समर्थन होने का दावा करने वाली गठबंधन सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस नेता रमेश कुमार के नाम पर फैसला किया है जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद जेडीएस के उम्मीदवार को दिया जाएगा.

जेडीएस-कांग्रेस के संयुक्त रूप से विधानसभा में 117 सदस्य हैं. इनमें एक क्षेत्रीय पार्टी के विधायक और एक निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं. कर्नाटक के 224 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 222 सदस्य हैं. इसमें जेडीएस के 36 सदस्य हैं. जेडीएस के चुनावपूर्व सहयोगी बीएसपी के एक, कांग्रेस के 78 व भारतीय जनता पार्टी के 104 सदस्य हैं. जेडीएस ने बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव बाद गठबंधन बनाया है. राज्य विधानसभा चुनावों में बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget