एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: कर्नाटक में बीजेपी छोड़ने के संकेत दे रहे मंत्री सोमन्ना! बोले- मैं ठहरा हुआ पानी नहीं बल्कि बहता हुआ...

Karnataka Assembly Elections 2023: सूत्रों की मानें तो कर्नाटक आवास मंत्री वी सोमन्ना बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने खुद भी पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए हैं.

Karnataka Assembly Elections: विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कर्नाटक के आवास मंत्री और बीजेपी नेता वी सोमन्ना (V Somanna) ने पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति (Election Management Committee) में अपना नाम शामिल नहीं किए जाने के बाद बीजेपी छोड़ने के संकेत दिए हैं. बताया जा रहा है कि सोमन्ना बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, शर्मिंदगी से बचने के लिए सत्ता पक्ष ने सोमन्ना को अपनी चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल नहीं करने का फैसला किया है.

इस महीने की शुरुआत में नड्डा की तरफ से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई पार्टी की पहली जन संकल्प रथ यात्रा (Jan Sankalp Rath Yatra) में भी मंत्री सोमन्ना शामिल नहीं हुए थे. अब उन्होंने पार्टी छोड़ने के संकेत देते हुए कहा कि "मैं ठहरा हुआ पानी नहीं हूं. मैं बहता पानी हूं. क्षेत्र के लोगों ने मुझे अपने बेटे के रूप में देखा है. मैंने किसी के बारे में एक शब्द नहीं कहा. मैंने प्रदेश अध्यक्ष और मुखिया के साथ कुछ मुद्दों पर बात की है. मैं 72 साल का हूं, मुझे अब कुछ नहीं करना है." 

चुनाव प्रबंधन समिति का गठन 

प्रचार समिति में जगह नहीं दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करेंगे. इससे पहले शुक्रवार (9 मार्च) को कर्नाटक बीजेपी ने आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए एक अभियान समिति और प्रबंधन समिति नियुक्त करने की घोषणा की थी. इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को दी गई है. पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को इस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन का पद दिया जा सकता है. 

25 सदस्यों की टीम नियुक्त

चुनाव को लेकर 25 सदस्यों की टीम बनाई गई है और कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली को भी मौका दिया गया है. इसमें बीएस येदियुरप्पा के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलीन कुमार कतील ने 25 सदस्यों को नियुक्त किया है और बीवाई विजयेंद्र को भी सदस्य बनने का मौका दिया गया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समन्वयक नियुक्त किया गया है. बता दें कि, कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Maharashtra Politics: 'सत्ता आती है जाती है लेकिन...', कदम की गिरफ्तारी पर बोले राउत- तानाशाही को भी पार कर रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget