एक्सप्लोरर

Karnataka Election: 'किसी को नहीं मिलेगा बहुमत, सिर्फ 70-80 सीटों पर फोकस कर रही पार्टी', बोले एचडी कुमारस्‍वामी

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा चुनाव में जेडीएस के प्लान का खुलासा किया है. उन्होंने चुनाव में किसी को बहुमत न मिलने का दावा किया है.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में सत्ताधारी बीजेपी की कोशिश इस बार अकेले दम पर वापसी की है तो कांग्रेस भी पूरी ताकत झोंक रही है. इन दोनों के बीच राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) एक नए समीकरण के लिए तैयारी कर रही है.

जेडीएस नेता कुमारस्वामी राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले ऐसी रणनीति पर काम कर रहे हैं जिसमें उनके बिना सरकार न बन सके. कर्नाटक के दो बार सीएम रहे एचडी कुमारस्वामी वर्तमान में विधानसभा में जेडीएस के नेता हैं. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें जेडीएस नेता ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा. 

दूसरों से आगे होने का दावा
कुमार स्वामी ने दावा किया कि इस बार लोग उन्हें वोट देना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सीएम पद के उम्मीदवारी के मामले में वह दूसरे प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि निजी एजेंसी से सर्वे कराया गया है. इसमें सामने आया है कि कुछ इलाकों में जेडीएस को कांग्रेस और बीजेपी पर बढ़त है. पहले दोनों पार्टियां हमारा मजाक उड़ाती थी कि हम 15-20 से ज्यादा सीट नहीं पाएंगे, लेकिन अब वे अंदरूनी चर्चा में कहने लगे हैं कि जेडीएस 40-50 सीट पहुंच जाएगी.

जेडीएस को कितनी सीटों पर बढ़त?
कुमारस्वामी ने पार्टी की पंचतंत्र यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि यह यात्रा रोज एक विधानसभा क्षेत्र में जा रही है. अभी तक यह यात्रा 78 विधानसभा क्षेत्र से गुजर चुकी है. इनमें 60 सीटें ऐसी हैं, जहां हम जीत सकते हैं. अभी 30-30 सीट और है जहां हम मजबूत स्थिति में हैं.

70-80 सीटों पर जेडीएस की असली ताकत- कुमारस्वामी
कुमारस्वामी को अंदाजा है कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव नहीं जीत सकती और वह इसी हिसाब से तैयारी कर रहे हैं. एक्सप्रेस को उन्होंने बताया कि हमारी असल ताकत 70-80 विधानसभा सीटों पर है. इसके पहले तीन विधानसभा चुनावों में हमने सभी 224 सीटों को लेकर रणनीति बनाई थी, लेकिन वह फेल रही. हमने इस पर मंथन किया जिसमें हमें महसूस हुआ कि सभी 224 सीटों की चिंता करने की जरूरत नहीं है. हमें उन सीटों पर फोकस करना चाहिए जहां हम मजबूत हैं.

जेडीएस नेता ने आगे कहा, मेरे हिसाब से जेडीएस फिलहाल कम से कम 80-85 सीटें जीत सकती है. मेरा लक्ष्य 120-121 सीटों का है. एक बार बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों का एलान हो जाए फिर मैं बाकी सीटों पर अपनी रणनीति बताऊंगा. उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी पहले ही 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: Karnataka Election: डीके शिवकुमार ने JDS पर फोड़ा पॉलिटिकल बम, कहा- कुमारस्वामी के बेटे के खिलाफ उनके भाई लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget