एक्सप्लोरर

BJP Candidates List: कर्नाटक चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, जगदीश शेट्टार की सीट से इन्हें बनाया उम्मीदवार

Karnataka BJP Candidates Full List 2023: कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी. बीजेपी पहले 212 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

Karnataka Election BJP Candidate List: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार (17 अप्रैल) को 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली महादेवपुरा से चुनाव लड़ेंगी. पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) की हुबली धारवाड़ मध्य सीट से महेश तेंगिनाकाई (Mahesh Tenginkai) को उम्मीदवार बनाया गया है. जगदीश शेट्टार आज ही कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए हैं. 

महेश तेंगिनाकाई बीजेपी की राज्य इकाई में महासचिव हैं. महेश लिंगायत समुदाय के एक प्रमुख नेता हैं, जिनकी हुबली-धारवाड़ क्षेत्र में अच्छी खासी उपस्थिति है. वह दो दशकों से अधिक समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहे हैं. वह एक सफल व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. 

जगदीश शेट्टार ने थामा कांग्रेस का हाथ 

दूसरी ओर, जगदीश शेट्टार एक अनुभवी राजनेता और हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से छह बार के विधायक हैं. वह 2012 से 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे. वह एक लिंगायत नेता भी हैं. उन्होंने बीजेपी से टिकट देने के अनुरोध किया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

तेंगिनाकाई ने कहा कि वह उन्हें यह अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं और विश्वास जताया कि वह लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन से सीट जीतेंगे. उन्होंने कहा कि वह मतदाताओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और निर्वाचन क्षेत्र का विकास करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

बीजेपी ने 222 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

इसी के साथ कर्नाटक की कुल 224 सीटों में से बीजेपी ने 222 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इससे पहले बीजेपी ने बीते मंगलवार (11 अप्रैल) को 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. फिर बुधवार (12 अप्रैल) को 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. 

ये भी पढ़ें- 

Caste Census Issue: जिस कोलार में दिए गए भाषण से हुई मानहानि केस में सजा, वहीं से राहुल गांधी ने OBC को लेकर खेला बड़ा दांव | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget