एक्सप्लोरर

कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, पीएम समेत कई नेताओं ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के मौके पर सारे देश ने अपने वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इस मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और पीएम मोदी ने भी जवानों की सहादत को सलाम किया.

नई दिल्ली: आज देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर सारा देश अपने वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. इस खास मौके पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत राहुल गांधी ने जवानों की शहादत को सलाम करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं. यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है. इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. जय हिंद!"

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "कारगिल विजय दिवस पर, श्रीनगर के चिनार कोर (15 कोर) युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. भारत अपने सशस्त्र बलों के उन योद्धाओं का कृतज्ञ रहेगा जिन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लिया और अविश्वसनीय वीरता का परिचय देते हुए हमारी संप्रभुता की रक्षा की."

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कारिगल विजय दिवस पर मैं उन सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने 20 साल पहले देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया था. मैं उन सभी महिलाओं और पुरुषों को भी सलाम करता हूं जिनके अनगिनत बलिदान, समर्पण और वीरता हमारे देश को सुरक्षित रखते हैं."

इस खास मौके पर कांग्रेस और बीजेपी के कई सीनियर नेताओं ने भी जवानों की शहादत को सलाम किया. बता दें कि भारतीय सैनिकों ने 1999 में आज ही के दिन पाकिस्तानी थल सेना समर्थित घुसपैठियों को खदेड़ कर कारगिल सेक्टर में स्थित पर्वत चोटियों फिर से अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था.

क्या सड़क पर भक्ति दिखाना अनाधृकित कब्जा करने का षडयंत्र है? देखिए ये बहस

P

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget