एक्सप्लोरर

देशभर में भव्य तरीके से कारगिल विजय दिवस मनाएंगी BJP, जानें क्या-क्या होगा?

Kargil Vijay Diwas: सरकार का मकसद है कि इस बार का विजय दिवस युवाओं के लिए यादगार और प्रेरणादायक बने. दिल्ली बीजेपी की तरफ से 26 जुलाई को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

Kargil Vijay Diwas: देशभर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिला स्तरीय भव्य और भावनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इन आयोजनों का मकसद युवाओं और छात्रों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करना और भारतीय सेना की वीरता को सम्मान देना है.

इस दौरान कारगिल युद्ध के नायकों को याद करते हुए मशाल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा, NCC कैडेट्स, स्थानीय नागरिक और पूर्व सैनिक भाग लेंगे. यह यात्रा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देश की सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति सम्मान देने का एक जरिया होगी.

युद्ध वीरों और उनके परिवारों को किया जाएगा सम्मानित 
इसके अलावा जिला स्तर पर युद्ध वीरों और उनके परिवारों को सम्मान दिया जाएगा. जिन सैनिकों ने कारगिल युद्ध में भाग लिया या शहीद हुए, उनके परिवारों को मंच पर बुलाकर समाज की ओर से धन्यवाद और सम्मान दिया जाएगा. युद्ध स्मारकों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और मौन रखा जाएगा. सेना के कैंटोनमेंट इलाकों और सीमावर्ती पोस्टों पर भी युवाओं के प्रतिनिधि दल भेजे जाएंगे, ताकि वे सेना के जीवन और अनुशासन को करीब से समझ सकें. कॉलेजों और स्कूलों में कारगिल युद्ध पर व्याख्यान, प्रदर्शन और चर्चा सत्र रखे जाएंगे. विशेषज्ञ वक्ता और पूर्व सैनिक छात्रों को युद्ध के वास्तविक अनुभवों से अवगत कराएंगे, जिससे उनमें देश सेवा की भावना प्रबल होगी.

इस अवसर पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, NCC, NSS और सैनिक कल्याण विभाग मिलकर एकजुटता के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं. आयोजनों में यह विशेष ध्यान दिया जाएगा कि युवा वर्ग को प्रेरित किया जाए और वे अपने देश की रक्षा करने वाले नायकों से जुड़ाव महसूस करें.

कारगिल विजय दिवस न केवल हमारे सैनिकों की बहादुरी की याद दिलाता है, बल्कि यह एक ऐसा दिन है जो हमें राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है. सरकार का उद्देश्य है कि इस बार का विजय दिवस युवाओं के लिए यादगार और प्रेरणादायक बने. दिल्ली बीजेपी की तरफ से 26 जुलाई को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:

'ट्रंप ने 24 बार', ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे के इतना बोलते ही आगबबूला हो गए जेपी नड्डा, कहा- 'चिल्लाने की जरूरत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget