एक्सप्लोरर

'उन्हें इलाज की जरूरत, पागलखाने ले जाओ', IITian बाबा को लेकर करौली सरकार ने कर दिया बड़ा दावा

Mahakumbh 2025: करौली सरकार ने कहा, "लोग कह रहे हैं कि वह (IIT बाबा) सबकुछ छोड़ के आया है, लेकिन वह कुछ छोड़ कर नहीं आया है, वह अपना अहंकार, पागलपन, मोह सब लेकर आया है."

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के दौरान IITian बाबा ऊर्फ अभय सिंह को लेकर खूब चर्चा है. उनके लिए कहा जा रहा है कि वह आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई और लाखों रुपये के पैकेज छोड़कर वैराग्य की ओर चल पड़े हैं. हालांकि लोकप्रियता के साथ उनका विवादों से भी नाता रहा.

महाकुंभ में दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने माता-पिता को लेकर जो बातें कहीं उसे लेकर उनकी खूब आलोचना भी हुई हैं. अब कानपुर के करौली सरकार के नाम फेमस संतोष सिंह भदौरिया भी उनपर जमकर भड़के हैं. उन्होंने कहा कि ये व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और इसे पागलखाने ले जाना चाहिए. 

'पढ़ा लिखा इंसान पागल हो गया है'

आजतक को दिए इंटरव्यू में करौली सरकार ने कहा, "ये पढ़ा हुआ बच्चा पागल हो गया है. कुंठित है, असफल है तो वो अपनी असफलता अपनी कुंठा को बांट रहा है. वो क्या बच्चों का रोल मॉडल बनेगा. इस तरह के लोगों को पागलखाने में होना चाहिए, इस पूर्ण महाकुंभ की धरती में नहीं होना चाहिए. इनकी जगह पागल खाना है. इसे इतना प्रचारित किया गया कि साहब वो तो बहुत कुछ छोड़ के आ गया है. पता नहीं क्या हाथी घोड़ा छोड़ के आया है, वो कुछ भी नहीं छोड़ के आया है. वह अपना अहंकार अपना मोह अपना पागलपन सब लेकर आया है. ये नशेबाज है और यहां नशेबाजी कर रहा है. इसे इलाज की जरूरत हैं और इसे पागलखाने में ले जाकर इलाज कराना चाहिए."

कौन हैं IIT वाले बाबा?

आईआईटी वाले बाबा महाकुंभ की शुरूआत से ही मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आ गए. आईआईटी वाले बाबा का असली नाम अभय सिंह है. उन्होंने आईआईटी मुंबई से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद कथित तौर पर कनाडा में 36 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी बीच में छोड़ दी. फिर धर्म और संन्यास की राह पर निकल गए. आईआईटीयन बाबा अभय सिंह का मूल निवास हरियाणा जिला झज्जर है. इनके पिता कर्ण सिंह एडवोकेट हैं. हाल में उन्होंने एक वीडियो में भावुक होकर बेटे को घर वापस आने के लिए भी कहा था, लेकिन IITian बाबा का कहना है कि उनका घर टॉर्चर चैंबर की तरह है और वह अपने माता-पिता से नफरत करते हैं.

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गैलेंट्री अवार्ड को दी मंजूरी, देश की सेवा के लिए 93 जवानों को मिलेगा पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget