एक्सप्लोरर

राफेल विवाद: कांग्रेस का आरोप, कहा-सरकार जितनी भी कोशिश कर ले, सच को नहीं दबा सकती

कांग्रेस ने दसाल्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ट्रैपर पर गलतबयानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया कि यह सौदा दो सरकारों के बीच नहीं है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दसाल्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ट्रैपर पर गलतबयानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया कि यह सौदा दो सरकारों के बीच नहीं है. पार्टी का कहना है कि इस लिए बातचीत में फ्रांस की सरकार कहीं शामिल नहीं थी. कांग्रेस ने यह भी कहा कि अगर यह सरकारों के बीच का समझौता है तो नरेंद्र मोदी सरकार और दसाल्ट को तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए.

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, 'सरकार जितनी भी कोशिश कर ले, सच को नहीं दबा सकती.' उन्होंने ट्रैपर के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ दसाल्ट के सीईओ ने जो कहा है वो झूठ है. मैं तथ्यों के साथ उनकी गलतबयानी को साबित कर रहा हूं. 28 मार्च, 2015 को रिलायंस डिफेंस का गठन हुआ. 24 अप्रैल, 2015 को इसकी इकाई रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर का गठन हुआ. अगर 24 अप्रैल से पहले एरिक ट्रैपर को कंपनी के गठन का पता नहीं था तो फिर संयुक्त उपक्रम कैसा हुआ?’’

सिब्बल ने आगे कहा, ‘‘ट्रैपर ने कहा है कि रिलायंस डिफेंस के पास जमीन थी, इसलिए उसके साथ सौदा किया गया. जबकि जून, 2015 में रिलायंस ने जमीन के लिए आवेदन किया। 29 अगस्त, 2015 को जमीन आवंटित हुई. फिर दसाल्ट को अप्रैल में कैसे पता चला कि उनके पास जमीन थी?.’’

कपिल सिब्बल कहा, ‘‘ट्रैपर ने कहा कि एचएएल के पास जमीन नहीं थी, इसलिए उनके साथ संयुक्त उपक्रम नहीं किया? जबकि एचएएल ने बेंगलुरू हवाई अड्डे के निकट जमीन के लिए आवेदन किया था और उसके पास वहां पहले से बहुत सारी जमीन थी.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘फ़्रांस्वा ओलांद का बयान भी एक बड़ा तथ्य है. ट्रैपर को सार्वजनिक रूप से कहना चाहिए कि ओलांद झूठ बोल रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकारों के बीच का सौदा नहीं है क्योंकि फ्रांस में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. इस सौदे की बातचीत में ट्रैपर और दसाल्ट के दूसरे अधिकारी थे जबकि भारत की तरफ से रक्षा मंत्रालय के अधिकारी थे. फ्रांस की सरकार को सिर्फ मंजूरी देनी थी. जब फ्रांस की सरकार बातचीत में शामिल ही नहीं थी तो फिर यह सरकारों के बीच का समझौता कैसे हो गया?’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,‘‘प्रधानमंत्री मौन हैं. अब सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा लेकिन तथ्य जनता के बीच आने चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार का मतलब आप जानते हैं. अगर आपने कसम खा ली है कि सच नहीं बताएंगे तो हमने भी कसम खाई है कि हम सच सामने लाकर मानेंगे.’’ गौरतलब है कि ट्रैपर ने एक साक्षात्कार में दावा किया है कि राफेल विमान सौदा में कुछ भी गलत नहीं है और यह साफसुथरा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget