एक्सप्लोरर

'क्या ये रेवड़ी कल्चर नहीं ?', रसोई गैस सिलेंडरों के दाम में कटौती पर कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर कटाक्ष

कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आएंगे तो उन्हें गरीबों का और ख्याल आएगा. उन्होंने कहा कि खुशी है कि पीएम मोदी ने गरीबों को याद किया.

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने एलपीजी के दाम में कटौती किए जाने को लेकर बुधवार (30 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या यह रेवड़ी कल्चर नहीं है. मंगलवार को सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की घोषणा की थी.

कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे तो प्रधानमंत्री मोदी को गरीबों का और ज्यादा ख्याल आएा. उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दस लोगों को राहत देने के लिए कुछ करते हैं तो उसको रेवड़ी कल्चर कह दिया जाता है.

और क्या बोले कपिल सिब्बल?
कपिल सिब्बल ने X (ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री जी: उज्ज्वला के लिए 400 रुपये की राहत रेवड़ी कल्चर नहीं है? मुझे लगता है कि यह गरीब परिवारों के लिए है. खुशी है कि आपने उन्हें याद किया है. मुझे यकीन है कि 2024 के करीब आने पर आप उनके बारे में और सोचेंगे.' कपिल सिब्बल ने कहा, 'जब विपक्षी दल लोगों को राहत देते हैं तो यह 'रेवड़ी कल्चर’ बन जाता है! जय हो!'

200 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर
सरकार ने मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम 200 रुपये घटा दिए. उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने का भी निर्णय किया है.  सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएण नरेंदेर मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में सभी लोगों के लिये एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम करने का निर्णय किया गया. इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की लागत बुधवार से 903 रुपये होगी, जो अभी 1,103 रुपये है. मई, 2020 के मुकाबले अभी रसोई गैस सिलेंडर का दाम दोगुना से अधिक है.

इसके साथ ही अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कुल 400 रुपये का लाभ मिलेगा. उन्हें पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है. इससे उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर अब 703 रुपये में मिलेगा.

यह भी पढ़ें
India-China Border Conflict: टनल, शेल्टर, बंकर... नॉर्दर्न लद्दाख के पूर्व में 60 किमी दूर जमीन के नीचे क्या-क्या बना रहा चीन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget