एक्सप्लोरर

यहां पढ़ें, अरविंद केजरीवाल पर कपिल मिश्रा के आरोपों की फुल स्टोरी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के 'मंत्री' कपिल मिश्रा ने पार्टी के मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. राजघाट पर महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर दो करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है.

कपिल मिश्रा ने क्या आरोप लगाए ? दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद कपिल मिश्रा राजघाट पहुंचे. यहां उन्होंने कहा, ''परसों 50 करोड़ के जमीन सौदे के लिए अरविंद केजरीवाल ने मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लिए. मैंने उन्हें अपनी आंखों उन्हें पैसे लेते देखा.''

इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने रिश्तेदारों को पद देना, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए. कपिल मिश्रा ने कहा, ''हमें भरोसा था कि एक आदमी ईमानदार है अरविंद केजरीवाल, जो कोई भ्रष्टाचार नहीं करवा सकता. भरोसा था कि बेटी को पद देने का केस और मनी लॉन्ड्रिंग का केस जब केजरीवाल की जानकारी में आएगा, तो वह सब ठीक कर देंगे.''

केजरीवाल को अपनी आंखों से पैसा लेते हुए देखने के बाद मैं पूरी रात सो नहीं सका. मैंने अगले दिन केजरीवाल जी कहा कि आप विधायकों की एक बैठक बुलाइए और बताइए कि ये किसका पैसा और कहां से आया.

कपिल ने आगे कहा, "उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसके बाद मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं एसीबी को इसके बारे में बताऊं. मेरे एसीबी को चिट्ठी लिखने के बाद मुझे पद से हटा दिया गया.''

कपिल मिश्रा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने क्या कहा? कपिल मिश्रा के आरोपों पर जवाब देने के लिए मनीष सिसोदिया सामने आए. मनीष ने कहा, '' जो भी आरोप उन्होंने लगाए वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. उनके आरोप जवाब देने लायक तक नहीं हैं, कोई इस पर यकीन नहीं कर सकता. उन्होंने बिना सिर-पैर के ऊल-जुलूल आरोप लगाए हैं.''

बिना बताए मंत्री पद से हटाने के आरोप मनीष सिसोदिया ने कहा, ''कल शाम को मैंने कपिल मिश्रा जी को बुलाकर मंत्रीमंडल में फेरबदल की बात बतायी थी. उन्हें वजह भी बतायी थी कि सभी विधानसभा में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है. पानी की समस्या को लेकर सभी विधायक परेशान थे.''

बीजेपी ने कपिल मिश्रा के आरोप क्या कहा? दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ''ये आरोप नहीं है ये एक गवाही है. ये गवाही उनके एक बेहद करीबी मंत्री ने दी है. अरविंद केजरीवाल को इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए.''

बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा, "लोग केजरीवाल का असली चेहरा देख रहे हैं. भ्रष्टाचार और पार्टी में गड़बड़ी की जो भी बात करता है उसके साथ ऐसा ही होता है.''

कांग्रेस ने कपिल मिश्रा के आरोप क्या कहा? दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, ''केजरीवाल जी को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. हम मंगलवार से सिग्नेचर कैंपेन चलाएंगे, पांच दिन की इस कैंपेन के जरिए उन्हें 'राइट टू रिकॉल' की याद दिलाएंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget