एक्सप्लोरर

Kanpur Clash: ड्रोन से निगरानी, हिंसा का समाजवादी पार्टी से भी कनेक्शन! जानें कानपुर कांड की जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया?

Kanpur Clash: यूपी पुलिस ने जफर हाशमी को 14 दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहती है. हयात जफर हाशमी पर कानपुर में हिंसा फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप है. इस बीच यूपी पुलिस कानपुर के पांच मुस्लिम बहुल इलाकों की ड्रोन के जरिए निगरानी रख रही है.

Kanpur Violence: कानपुर में बीते शुक्रवार को भड़की हिंसा की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है कई नए चेहरे सामने आ रहे है. हिंसा का एसपी कनेक्शन भी सामने आ रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी की पुलिस रिमांड को लेकर आज फैसला आ सकता है. यूपी पुलिस ने जफर हाशमी को 14 दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहती है. हयात जफर हाशमी पर कानपुर में हिंसा फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप है. इस बीच यूपी पुलिस कानपुर के पांच मुस्लिम बहुल इलाकों की ड्रोन के जरिए निगरानी रख रही है. कानपुर हिंसा की जांच कर रही है पुलिस पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन और व्हाट्स एप भी खंगाल रही है. जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है नए चेहरे सामने आ रहे है. हिंसा के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी के मोबाइल में कई व्हाट्स एप ग्रुप में मिले है.

हिंसा का क्या है सपा कनेक्शन?

इस व्हाट्स एप ग्रुप में समाजवादी पार्टी के कानपुर से विधायक इरफान सोलंकी, सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी का भी नाम सामने आया है.  सवाल उठ रहा है कि ये एक ऐसा ग्रुप है जिससे लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है, उस ग्रुप में समाजवादी पार्टी के नेताओं का नाम कैसे है. बीजेपी ने समाजवादी पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

कानपुर हिंसा में ईडी की एंट्री

कानपुर हिंसा मामले में जल्द ही ईडी (ED) की एंट्री होने वाली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर पुलिस ईडी को जफर हयात के बैंक एकाउंट और पैसे की डिटेल देने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही पुलिस पीएफआई (PFI) से जुड़े लोगों के पैसे और फंडिग (Funding) की भी जानकारी साझा करेगी. पीएफआई कनेक्शन (PFI Connection) को लेकर पुलिस (Police) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों की पहचान सैफुल्लाह, मोहम्मद नसीम और मोहम्मद उमर के रूप में हुई है. ये तीनों आरोपी सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) के दंगों में भी शामिल थे और जेल भेजे गए थे.

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ये तीनों हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता जफर हयात हाशमी के संपर्क में थे. इन लोगों ने ही पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा में पत्थरबाजों को जुटाने का काम भी किया था. अभी तक पुलिस ने कानपुर हिंसा मामले में 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से कुछ नाबालिग भी हैं. तो वहीं कुछ लोगों ने खुद को सरेंडर भी किया है.

बवाल से पहले जौहर फैंस एसोसिएशन के खातों में फंडिंग के सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं. पुलिस और एटीएस  मामले की संयुक्त जांच कर रही है. हालांकि इसपर आधिकारिक तौर पर कोई अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. ये भी जानकारी मिली है कि इन्हीं खातों में सीएए-एनआरसी विरोध में हुए बवाल के दौरान भी फंडिंग हुई थी. गौरतलब है कि एक डिबेट के दौरान नुपूर शर्मा की तरफ से पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के कानपुर में जुमे की नमाज के बाद यह हिंसा भड़की थी. उस दौरान पत्थरबाजी की भी घटना हुई थी.

ये भी पढ़ें: Kanpur Violence: कानपुर हिंसा मामले में जल्द होगी ईडी की एंट्री, ये काम करने जा रही है पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget