एक्सप्लोरर

कंझावाला मामला: आरोपी दीपक खन्ना को नहीं मिली जमानत, जानें क्या है आरोप?

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावाला केस में रोहिणी कोर्ट ने आरोपी दीपक खन्ना की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. दीपक पर आरोपियों की मदद करने का आरोप है.

Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावाला केस में आरोपी दीपक खन्ना को जमानत नहीं मिली है. कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. दीपक खन्ना पर आरोपियों की मदद करने का आरोप है. इस मामले की शुरुआत में कहा गया था कि दीपक ही कार चला रहा था लेकिन जांच के बाद पता चला कि कार दीपक का भाई अमित चला रहा था. इससे पहले एक अन्य आरोपी आशुतोष को जमानत मिल चुकी है.

तीन दिन पहले रोहिणी कोर्ट ने आशुतोष को 50 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी थी. साथ ही कोर्ट ने ये शर्त भी रखी है कि वो कोर्ट की इजाजत के बगैर दिल्ली नहीं छोड़ सकता. कोर्ट ने कहा कि आरोपी सबूतों के साथ भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता और गवाहों से भी दूरी बनाए रखने का आदेश दिया था. कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने आशुतोष की जमानत का विरोध भी किया था लेकिन कोर्ट ने उसे जमानत दे दी.

क्या है मामला?

दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार युवकों ने 20 साल की अंजलि को टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे. लड़की कार के नीचे फंसी रही और कई किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही. पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घसीटे जाने के कारण उसके पैर भी शरीर से अलग हो गए थे. पुलिस ने इस मामले में पहले दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था. बाद में, आशुतोष और अंकुश खन्ना को गिरफ्तार किया गया था.

11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस मामले में लापरवाही बरतने के मामले में 11 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया. इसमें से 2 संब इंस्पेक्टर, 4 एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 4 हेड कॉन्स्टेबल और 1 कॉन्स्टेबल शामिल हैं. सस्पेंड पुलिसकर्मियों में से 6 पीसीआर की ड्यूटी पर तैनात थे और 5 पुलिसकर्मी पिकेट पर तैनात थे. जांच रिपोर्ट में इन पुलिकर्मियों को दोषी पाया गया था.

ये भी पढ़ें: Kanjhawala Case: कंझावला मामले के एक आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत, दिल्ली पुलिस ने याचिका का किया था विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget