एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: कन्हैया कुमार का पलटवार, कहा- बीजेपी के टुकड़े-टुकड़े करूंगा, AC खुलवाने पर भी दिया जवाब

Kanhaiya Kumar Attacks BJP: सीपीआई दफ्तर छोड़ने से पहले अपना एसी खोल कर ले जाने वाले विवाद पर कन्हैया ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इन बातों का आनंद लेना चाहिए.

Kanhaiya Kumar Attacks BJP: हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बीजेपी द्वारा उन्हें "टुकड़े-टुकड़े गैंग" कहे जाने पर पलटवार किया है. कन्हैया ने कहा कि मैं बीजेपी के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग हूं. मैं बीजेपी के टुकड़े-टुकड़े करूंगा. बीजेपी के एक लाख टुकड़े होंगे. एबीपी न्यूज के साथ विशेष बातचीत में कन्हैया ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी का हाथ क्यों थामा? सीपीआई छोड़ने और कांग्रेस में एंट्री के इर्दगिर्द जारी विवादों पर भी कन्हैया ने खुलकर जवाब दिए.

कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कन्हैया बोले, "कांग्रेस में आ कर अच्छा लग रहा है. कांग्रेस केवल पार्टी नहीं, आधुनिक भारत मे लोकतंत्र का वाहक है." कन्हैया ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं होता तो वह आज कहीं होटल में काम कर रहे होते. पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी मुल्क में सवाल नहीं पूछ सकते, वही परंपरा इस देश में भी लाने की कोशिश हो रही है. इसीलिए कांग्रेस का विस्तार और प्रसार जरूरी है. 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2015 के दौरान अपने भाषण में कांग्रेस की आलोचना करने पर सफाई देते हुए कन्हैया ने कहा कि तब उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए अन्य संगठनों की आलोचना की थी जिसमें खुद उनकी पार्टी भी शामिल थी. कन्हैया ने दावा किया कि कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने "यू-टर्न" नहीं लिया है. 

ममता बनर्जी की टीएमसी या अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की बजाय कांग्रेस को चुनने की वजह पूछे जाने पर कन्हैया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेता क्षेत्रीय विकल्प हैं, जबकि कांग्रेस राष्ट्रीय विकल्प है, सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है. 

राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कन्हैया ने रूस के वामपंथी नेता लेनिन की कही बात का हवाला देते हुए कहा, "लेनिन के मुताबिक कॉमरेड में तीन गुण होने चाहिए प्रतिबद्धता, ईमानदारी और साहस. कन्हैया ने कहा कि राहुल गांधी में ये तीनों गुण हैं. 
 
सीपीआई दफ्तर छोड़ने से पहले अपना एसी खोल कर ले जाने वाले विवाद पर कन्हैया ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इन बातों का आनंद लेना चाहिए. देश के आम लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. 

चुनाव दर चुनाव कांग्रेस को मिल रही हार के सवाल पर कन्हैया बोले कि हार के बाद ही जीत मिलती है. कांग्रेस के अंदरूनी कलह पर बोलने से बचते हुए कन्हैया ने इसे आंतरिक मामला बताया और कहा कि पार्टी नेतृत्व नाराजगी दूर कर लेगा. कांग्रेस में कन्हैया की भूमिका पर सस्पेंस बरकरार है. कन्हैया ने भी कहा कि जिम्मेदारी पार्टी तय करेगी, वह लंबी लड़ाई के लिए कांग्रेस में आए हैं.

 

 

New LPG Cylinder: नया LPG Cylinder बताएगा गैस का स्तर, जानें इसकी खासियत और कीमत

Farmers Protest: SC की किसानों को खरी-खरी, कहा- आपने शहर का गला घोंट रखा है, अब शहर में प्रदर्शन करना चाहते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget