एक्सप्लोरर

कंगना रनौत को सुरक्षा दिए जाने पर देवेंद्र फडणवीस बोले- केंद्र ने जो किया वो सही है

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो किया है वो उनकी समझ से सही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोगों के जान की सुरक्षा करे.

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई प्लस की सुरक्षा दिए जाने के फैसले को बीजेपी के सीनयिर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सही बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी लोगों के जान की सुरक्षा करना है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम ‘बनाना रिपब्लिक’ बन जाएंगे.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “अगर कोई गलत कहता है, अगर उनकी सोच गलत है, तो हम आपत्ति कर सकते हैं. लेकिन यह राज्य सरकार और संवैधानिक पदों पर बैठ लोगों की जिम्मेदारी है कि उनके जान की हिफाजत करें. अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम बनाना रिपब्लिक बन जाएंगे.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “कानून का राज नहीं होगा. अगर आप किसी की राय को पसंद नहीं करते हैं तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लें लेकिन जिन्होंने संविधान की शपथ ली है उनकी ये जिम्मेदारी है कि सुरक्षा करें. मुझे लगता है कि केंद्र ने जो किया वह सही है.”

वहीं राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लोग मुंबई आते हैं और नाम कमाते हैं. वो लोग मुंबई का कर्ज तक नहीं चुकाते.

उधर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि जो लोग महाराष्ट्र और मुंबई का अपमान करते हैं उन्हें केंद्र की तरफ से वाई लेवल की सिक्योरिटी दी जा रही है, ये हैरान करने वाला और दुखद है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस, एनसीपी, बीजेपी और यहां के लोगों का है.

केंद्र की तरफ से सुरक्षा मिलने के बाद कंगना रनौत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा,मैं अमित शाह जी की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद.”

कंगना का आरोप- BMC ने उनके मुंबई ऑफिस पर मारा छापा, कहा-मेरा सपना टूटता दिख रहा है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget