एक्सप्लोरर

कंगना का आरोप- BMC ने उनके मुंबई ऑफिस पर मारा छापा, कहा-मेरा सपना टूटता दिख रहा है

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वीडियो ट्वीट किया है और कहा है कि बीएमसी के लोग उनके दफ्तर पर तोड़फोड़ कर रहे हैं, उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है कि मेरा सपना टूटने का समय आ गया है.

मुंबईः एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के बीच विवाद बढ़ता दिख रहा है. जहां कंगना को आज केंद्रीय गृह मंत्रालय से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली तो वहीं आज कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर पर बीएमसी का छापा पड़ा. इसके बाद कंगना ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें उनका सपना टूटता दिख रहा है.

कंगना ने आज खुद उनके दफ्तर पर डाली गई बीएमसी की रेड का वीडियो ट्विटर पर डाला और कहा कि 'ये मुंबई में मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ का ऑफ़िस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फ़िल्म निर्माता बनूँ मेरा अपना खुद का ऑफ़िस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक़्त आ गया है, आज वहाँ अचानक @mybmc के कुछ लोग आए हैं .

कंगना रनौत के मुताबिक बीएमसी की ये रेड उनके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की बदले की भावना से की गई कार्रवाई है.

कंगना रनौत ने एक और ट्वीट को भी दिखाया है जिसे उनकी टीम ने पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि वहां जो ऑफिशियल आए थे वो अभद्र तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे थे और कह रहे थे कि वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा, उन्हें सूचना दी गई है कि कल उनकी प्रॉपर्टी गिराई जाएगी.

विवाद की कैसे हुई शुरुआत दरअसल कंगना ने मुंबई के लिए कहा था कि ये पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसे लगने लगा है और उन्हें मुंबई पुलिस से सुरक्षा नहीं बल्कि डर है. इसके बाद कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा कि अगर कंगना को मुंबई में डर लगता है तो वो यहां न आएं. वहीं शिवसेना नेता और सामना के संपादक संजय राउत बोले कि कंगना को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

इस पर कंगना ने एलान किया कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी के बाप में हिम्मत है तो उन्हें रोक के दिखाए. वहीं संजय राउत ने भी उनके लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें हरामखोर लड़की तक कह डाला.

ये भी पढ़ें

शिल्पा शिंदे ने कंगना रनौत के पोस्टर पर चप्पल फेंकने वाली महिलाओं को लगाई लताड़, कहा- 'औरत ही औरत की दुश्मन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
Dhamaal 4 BO Day 2: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget