एक्सप्लोरर

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक बोले- कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीने जाने का असर 10 नवंबर को दिखेगा

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने चुनाव आयोग के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि अब कमलनाथ की आवाज असरदार तरीके से लोगों के दिलो दिमाग तक पहुंचेगी.

इंदौर: मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनावों का प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक दर्जा रद्द किए जाने के निर्वाचन आयोग के फैसले को कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने शनिवार को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने हालांकि दावा किया कि इस कदम का असर 10 नवम्बर को नजर आएगा, जब सूबे की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवम्बर को होने वाले उप चुनावों में पड़े वोट गिने जाएंगे.

कमलनाथ का स्टार प्रचारक दर्जा रद्द किए जाने के निर्वाचन आयोग के फैसले को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर वासनिक ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन अब कमलनाथ की आवाज और दूर तक अपेक्षाकृत ज्यादा असरदार तरीके से लोगों के दिलो-दिमाग तक पहुंचेगी. इसका असर अगली 10 तारीख को दिखेगा.' वासनिक, कांग्रेस संगठन में मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव हैं. वह उपचुनावों के सिलसिले में राज्य के दौरे पर हैं.

उन्होंने इन उपचुनावों को लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस के उन 22 बागी विधायकों पर इशारों में हमला बोला जिनके मार्च में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से कमलनाथ सरकार को महज 15 महीने के कार्यकाल के बाद सत्ता से रुखसत होना पड़ा था.

वासनिक ने किसी भी नेता का नाम लिए बगैर कहा, 'अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए बेहद परेशान कुछ लोगों ने जनादेश के खिलाफ कदम उठाते हुए कांग्रेस के साथ ही सूबे की जनता से भी गद्दारी की. ये लोग खुद को तत्कालीन कांग्रेस सरकार में शीर्ष पदों पर पहुंचते देखना चाहते थे.'

उन्होंने एक सवाल पर भाजपा के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की राजनीति, नैतिक मूल्यों और विचारों पर कभी विश्वास नहीं रखा, वे आज स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री की विरासत की बातें करने लग गए हैं.

वासनिक ने सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर कहा, 'पटेल ने अंग्रेजी राज से आजादी के बाद भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया. भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज भले ही एकता की बातें करते होंगे लेकिन उनकी राजनीति पूरी तरह से लोगों के विभाजन पर टिकी है.'

मध्य प्रदेश उपचुनाव: EC ने छीना स्टार प्रचारक का दर्जा, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कमलनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget