एक्सप्लोरर

G23 की मान ली गईं सारी बातें, तीन महीनों के भीतर कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव- कमलनाथ का दावा

कांग्रेस के ‘जी 23’ नेताओं ने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में बड़े स्तर पर परिवर्तन की मांग की थी.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद G23 नेताओं की पार्टी में सक्रियता बढ़ गई है. जी23 नेता लगातार पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं. अब कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दावा किया है कि जी23 नेताओं की सभी मांग मान ली गई है और तीन महीनों के भीतर पार्टी में बड़ा बदलाव होगा.

कांग्रेस पार्टी में चल रहे असंतोष पर कमलनाथ ने कहा कि जी23 की सारी बातें मान ली हैं. वो सारे लोग हमारी पार्टी के हैं और हमारे मित्र है. अब अगले तीन महीने में आप बड़ा बदलाव देखेंगे.

महंगाई पर प्रदर्शन के बाद पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के चुनाव नहीं हुए थे तब तक डीजल पेट्रोल और गैस के दाम स्थिर रहे. चुनाव के तुरंत बाद कीमतें बढ़ा दी गई. जब उनसे पूछा कि कांग्रेस चुनावी मोड़ में कब आएगी तो उनका जवाब था कि चुनावी मोड में आना भारतीय जनता पार्टी का काम है. कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं से और जनता से जुड़ी रहती है. सिंधिया को बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में गुना ने दिखा दिया था की चुनौती कितनी मजबूत है.

नेतृत्व बदलने की मांग पर G23 के सुर नरम
कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में शामिल नेताओं ने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में बड़े स्तर पर परिवर्तन की मांग की थी. चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद CWC की बैठक बुलाई गई थी, इस बैठक में जी23 खेमा संतुष्ट नजर नहीं आया. इसी महीने जी23 में शामिल गुलाम नबी आजाद से सोनिया गांधी ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद ऐसा लगने लगा जैसे सारे विवाद फिक्स कर लिए गए. वहीं जी23 में शामिल कपिल सिब्बल भी सीधे सीधे राहुल गांधी पर सवाल खड़े कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-
राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल कीमतों की पड़ोसी देशों से की तुलना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महंगे पेट्रोल डीजल से मिल सकती है राहत, रूस ने भारत को 35 डॉलर के डिस्काउंट पर कच्चा तेल बेचने का दिया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget